Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

छत्तीसगढ़ नगरपालिका सेवा (वेतनमान एवं भत्ता) नियम, 1967 में संशोधन संबंधी

Published 21 December 2023

Department
नगरीय प्रशासन विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
629
Notification no.
क्रमांक एफ 4-17/2016/18
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-12-21.629
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 21 दिसम्बर 2023

अधिसूचना

क्रमांक एफ 4-17/2016/18.⸺ छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 (क्र. 37 सन्‌ 1961) की धारा 355 सहपठित धारा 95 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्‌द्वारा, छत्तीसगढ़ नगरपालिका सेवा (वेतनमान एवं भत्ता) नियम, 1967 में निम्नलिखित अग्रतर संशोधन करती है, अर्थात्‌ः-

संशोधन

उक्त नियमों की अनुसूची में,-

1. अनुसूची-तीन में, शीर्षक ''(एक) सामान्य प्रशासन विभाग'' के अधीन सरल क्रमांक 6 के कॉलम (4) की प्रविष्टि (2) में, शब्द ''सहायक ग्रेड-तीन'' के पश्चात्‌, शब्द ''तथा कैशियर'' अंतःस्थापित किया जाये ।

2. अनुसूची-तीन में, शीर्षक ''(एक) सामान्य प्रशासन विभाग'' के अधीन सरल क्रमांक 8 के कॉलम (2) में, शब्द ''सहायक ग्रेड-तीन'' के पश्चात्‌, शब्द ''तथा कैशियर'' जोड़ा जाये ।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

पी.एस. ध्रुव, संयुक्त सचिव.

अटल नगर, दिनांक 21 दिसम्बर 2023

क्रमांक एफ 4-17/2016/18.⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 4-17/2016/18 दिनांक 21-12-2023 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, पी.एस. ध्रुव, संयुक्त सचिव. Atal Nagar, the 21st December 2023

NOTIFICATION

No. F 4-17/2016/18.⸺ In exercise of the powers conferred by Section 355 read with Section 95 of the Chhattisgarh Municipalities Act, 1961 (No. 37 of 1961), the State Government, hereby, makes the following further amendment in the Chhattisgarh Municipal Services (Scale of Pay and Allowances) Rules, 1967, namely:-

AMENDMENT

In Schedule of the said rules,-

1. In Schedule-III, under the Heading "1. General Administration Department", in entry (2) of column (4) of serial number 6, after the words "Assistant Grade-III", the words "and Cashier" shall be inserted.

2. In Schedule-III, under the Heading "1. General Administration Department", in column (2) of serial number 8, after the words "Assistant Grade-III", the words "and Cashier" shall be added.

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

P.S. DHRUW, Joint Secretary.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 21 December 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-12-21.629/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-12-21.629.