छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग निर्वाचन भवन, सेक्टर-19, नॉर्थ ब्लॉक, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 28 दिसम्बर 2023
आदेश
क्रमांक-एफ 02-04/स्था./2023/एक/2174. - छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर में दिनांक- 22-12-2023 को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक की अनुशंसा के आधार पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा (पदोन्नति) नियम, 2003 के अधीन उपयुक्त पाये जाने पर श्री हरीश कुमार बर्मन, सहायक ग्रेड-1, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर को उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अनुभाग अधिकारी (राजपत्रित) के पद पर वेतन मैट्रिक्स-Level-11 (वेतनमान-रू. 9300-34800 + ग्रेड वेतन-4800) में अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त निम्नांकित शर्ताें पर पदोन्नत किया जाता है :-
1. पदोन्नत अधिकारी को आदेश जारी होने के दिनांक से 15 दिन के भीतर पदभार ग्रहण करना आवश्यक होगा अन्यथा आदेश स्वमेव निरस्त समझा जावेगा।
2. उक्त आदेश माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में दायर याचिका WP (PIL) No. 91/2019, S.Santosh Kumar Vs State of Chhattisgarh & another, WP(S) No. 9778/2019, Vishnu Prashanna Tiwari Vs State Of Chhattisgarh & another में पारित अंतिम आदेश के अध्यधीन होगा।
हस्ता./-
(मोहम्मद कैसर अब्दुलहक) सचिव.