पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 21 दिसम्बर 2023
अधिसूचना
क्रमांक एफ 1-27/2022/22-2.⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, एतद्द्वारा, छत्तीसगढ़ विकास आयुक्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तृतीय श्रेणी (लिपिक वर्गीय एवं अलिपिक वर्गीय) तथा चतुर्थ श्रेणी सेवा भर्ती नियम 2011 में निम्नलिखित अग्रतर संशोधन करते है, अर्थात् :
संशोधन
उक्त नियमों में-
1. नियम 8 के खण्ड (एक) के उप- खण्ड (ड.) का लोप किया जाता है ।
2. नियम 13 के स्थान पर, निम्नलिखित प्रतिस्थापित किया जाता है अर्थात् :-
''13. परिवीक्षा. - (1) सेवा में सीधी भर्ती किये गये प्रत्येक व्यक्ति को, 3 वर्ष की कालावधि के लिए परिवीक्षा पर नियुक्त किया जायेगा ।
(2) पदोन्नति द्वारा पदस्थ किये गये प्रत्येक व्यक्ति को, 2 वर्ष की कालावधि के लिए स्थानापन्न हैसियत से नियुक्त किया जायेगा ।''
3. अनुसूची - तीन के सरल क्रमांक 10 के कॉलम (5) की प्रविष्टि (3) के स्थान पर, निम्नलिखित प्रतिस्थापित किया जाता है, अर्थातः-
''(3) किसी मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एन्ट्री ऑपरेटर/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा/प्रमाणपत्र तथा मान्यता प्राप्त मण्डल / संस्था अथवा छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन परीक्षा परिषद् से ( कम्प्यूटर एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से) हिन्दी अथवा अंग्रेजी मुद्रलेखन गति 5000 की (Key) डिप्रेशन प्रति घंटे की गति का प्रमाण-पत्र (गति के लिए कौशल परीक्षा ली जाएगी) ।"
4. अनुसूची - तीन के सरल क्रमांक 12 के कॉलम (5) की प्रविष्टि (2) के स्थान पर, निम्नलिखित प्रतिस्थापित किया जाता है, अर्थातः- 5. अनुसूची - तीन के सरल क्रमांक 14 के कॉलम (5) की प्रविष्टि (3) के स्थान पर, निम्नलिखित प्रतिस्थापित किया जाता है, अर्थातः- ''(2) किसी मान्यता प्राप्त मण्डल/संस्था अथवा छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन परीक्षा परिषद् से (कम्प्यूटर एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से) हिन्दी एवं अंग्रेजी मुद्रलेखन गति 5000 की (Key) डिप्रेशन प्रति घंटे की गति का प्रमाण-पत्र ( गति के लिए कौशल परीक्षा ली जाएगी)। ''
6. अनुसूची - चार के सरल क्रमांक 9 के कॉलम (2) में, शब्द ''सहायक अधीक्षक'' के पश्चात् शब्द और चिन्ह ''/सहायक ग्रेड - एक'' अन्तःस्थापित किया जाता है ।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
गौरव कुमार सिंह, संयुक्त सचिव.
Atal Nagar, the 21st December 2023
NOTIFICATION
No. F 1-27/2022/22-2.⸺ In exercise of the powers conferred by the proviso to Article 309 of the Constitution of India, the Governor of Chhattisgarh hereby, makes the following further amendment in the Chhattisgarh Development Commissioner Panchayat and Rural Development Class-III (Ministerial and Non-Ministrial) and Class-IV Services Recruitment Rules, 2011, namely:-
AMENDMENT
In the said rules,-
1. Sub-clause (e) of clause (I) of rule 8 is omitted.
2. For Rule 13 following are substituted, namely -
"13. Probation.- (1) Every person recrited directlely to the service shall be appointed on
probation for a period of 3 years."
(2) Every person posted by promotion to the service, shall be appointed in
officiating capacity for a period of 2 years."
3. For entry (3) of column (5) of serial number 10 of Schedule- III, the following are substituted, namely:-
"(3) One year diploma/certificate in data entry operator/programming form any recognized Institute and certificate of Hindi or English typing 5000 (Key) depression per hour (through computer and software) from Recognized Board/Institute or Chhattisgarh Stenography Typing Examination Council (efficiency test for speed shall be taken)."
4. For entry (2) of column (5) of serial number 12 of Schedule- III, the following are substituted, namely:-
"(2) One year diploma/certificate in data entry operator/programming form any recognized Institute and certificate of Hindi or English typing 8000 (Key) depression per hour (through computer and software) from Recognized Board/Institute or Chhattisgarh Stenography Typing Examination Council (efficiency test for speed shall be taken)."
5. For entry (3) of column (5) of serial number 14 of Schedule- III, the following are substituted, namely:-
"(3) Cirtificate of Hindi or English typing 5000 (Key) depression per hour (through computer and software) from Recognized Board/Institute or Chhattisgarh Stenography Typing Examination Council (efficiency test for speed shall be taken)."
6. In column (2) of serial number 9 of Schedule-IV, after the words "Assistant Superintendent", the words and symbole "/Assistant Grade-I" are inserted.
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
GAURAV KUMAR SINGH, Joint Secretary.