Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में कुलपति नियुक्ति हेतु न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों की नाम-सूची (पेनल) माननीय कुलाध्यक्ष द्वारा खोजबीन समिति का गठन संबंधी

Published 04 January 2024

Department
राज भवन
Type
Extraordinary
Gazette no.
3
Notification no.
क्रमांक एफ 1-3/2023/रास/निजी/यू.-15
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-01-04.3
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 राजभवन रायपुर

रायपुर, दिनांक 4 जनवरी 2024

अधिसूचना

क्रमांक एफ 1-3/2023/रास/निजी/यू.-15.⸺ छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 (क्रमांक 13 सन्‌ 2005) की धारा 17 की उपधारा (2) में निहित प्रावधान अंतर्गत भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में कुलपति नियुक्ति हेतु न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों की नाम-सूची (पेनल) प्रस्तुत करने हेतु माननीय कुलाध्यक्ष द्वारा निम्नानुसार खोजबीन-समिति का गठन किया गया हैः-

1. डॉ. अजय सिंह, प्राध्यापक रसायन शास्त्र विभाग, शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वाशासी महाविद्यालय, दुर्ग प्रायोजक निकाय (हॉलिस्टिक फाऊण्डेशन) द्वारा नामांकित ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद -समिति अध्यक्ष
2. डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी, प्राचार्य/एडिशनल डायरेक्टर, उच्च शिक्षा विभाग, डॉ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग प्रायोजक निकाय (हॉलिस्टिक फाऊण्डेशन) द्वारा नामांकित ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद -समिति सदस्य
3. डॉ. सी.एल. देवांगन, अपर संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग, राज्य शासन द्वारा नामांकित ख्यातिप्राप्त व्यक्ति -समिति सदस्य

2. उपर्युक्त समिति यह अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से छः सप्ताह की समयावधि में न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों का नाम-सूची (पेनल) माननीय कुलाध्यक्ष को प्रस्तुत करेगी.

हस्ता./-

(दीपक कुमार अग्रवाल) राज्यपाल के उप-सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 04 January 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-01-04.3/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-01-04.3.