Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

छत्तीसगढ़ वन सेवा (संयुक्त) परीक्षा नियम, 2014 में संशोधन संबंधी

Published 16 January 2024

Department
वन विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
11
Notification no.
क्रमांक एफ 2-23/2012/10-1/वन
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-01-16.11
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 29 दिसम्बर 2023

अधिसूचना

क्रमांक एफ 2-23/2012/10-1/वन.⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परंतुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग मेंं लाते हुए, छत्तीसगढ़ राज्यपाल, एतद्‌द्वारा, छत्तीसगढ़ वन सेवा (संयुक्त) परीक्षा नियम, 2014 में निम्नलिखित और संशोधन करते हैं, अर्थात्‌ :-

संशोधन

(1) उक्त नियमों में,-नियम -3 (क) के स्थान पर निम्नलिखित प्रतिस्थापित किया जाए अर्थात -

3 (क) ''प्रथम चरण (लिखित परीक्षा) में वस्तुनिष्ठ प्रकार के दो प्रश्न पत्र होंगे, जिनमें प्रथम प्रश्न पत्र- सामान्य अध्ययन, भाषा (हिन्दी, अंग्रेजी एवं छत्तीसगढ़ी) एवं बुद्धिमत्ता परीक्षण, विश्लेषणात्मक एवं तार्किक योग्यता तथा द्वितीय प्रश्न पत्र- विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कृषि विज्ञान एवं वानिकी के होंगे (द्वितीय प्रश्न पत्र में वानिकी विषय के न्यूनतम 25 प्रतिशत प्रश्नों को शामिल किया जावेगा), द्वितीय चरण में साक्षात्कार सम्पन्न होगा'' (2) परिशिष्ट-एक ''परीक्षा योजना'' के बिन्दु क्रमांक 02 (लिखित परीक्षा) के प्रश्न पत्र-2 के स्थान पर निम्नलिखित प्रतिस्थापित किया जाए अर्थात -

प्रश्न पत्र-2 ''विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कृषि विज्ञान एवं वानिकी (द्वितीय प्रश्न पत्र में वानिकी विषय के न्यूनतम 25 प्रतिशत प्रश्नों को शामिल किया जावेगा)।''

(ii) प्रथम चरण (लिखित परीक्षा) के प्रथम पत्र वस्तुनिष्ठ (बहु विकल्प प्रश्न) के होंगे, प्रत्येक प्रश्न के लिये चार संभाव्य उत्तर होंगे जिन्हें अ, ब, स और द मेंं समूहीकृत किया जाएगा जिनमें से केवल एक उत्तर सही/निकटतम सही होगा, अभ्यर्थी को उत्तर पुस्तिका में उसके द्वारा निर्णत सही/निकटतम सही माने गये अ, ब, स या द, में से केवल एक पर चिन्ह लगाना होगा ।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, मनोज कुमार पिंगुआ, प्रमुख सचिव. Atal Nagar, the 29th December 2023

NOTIFICATION

No. F 2-23/2012/10-1/Forest .⸺ In exercise of the powers conferred by the proviso to Article 309 of the Constitution of india, the Governor of Chhattisgarh, hereby, Makes the the following further amendments in the Chhattisgarh Forest Service (Combined) Examination Rules, 2014, namely:

AMENDMENT

(1) The following Instead of the Rules, rule 3 (a) shall be substituted, namely :-

3 (a) "First stage (written examination) shall consist of two papers of Objective type, in which the first paper shall include General Studies, Language (Hindi, English and Chhattisgarhi), IQ Test, Analytical Skills and Test of Reasoning, and second paper to Science, Technology, Environment, Agriculture Science and Forestry (Minimum 25 percent questions of forestry subject will be included in the second question paper). The second stage shall consist of Interview"

(2) The following Instead of the Appendix-A "Examination Scheme" of Point No. 02 (Written Examination) Question Paper-2, shall be substituted, namely :-

Question paper-2 "Science, Technology, Environment, Agriculture Science and Forestry (minimum 25 percent questions from forestry subject will be included in the second question paper)."

(ii) Question papers for Stage-I (written examination) will be of Objective (multiple choices) type, every question will have four probable answers clubbed as a, b, c and d of which only one correct/closest to correct answer will have to be ticked marked with a correct sign.

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

MANOJ KUMAR PINGUA, Principal Secretary.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 16 January 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-01-16.11/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-01-16.11.