Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, अटल नगर, नवा रायपुर में कुलपति नियुक्ति हेतु समिति का गठन संबंधी

Published 18 January 2024

Department
राज भवन
Type
Extraordinary
Gazette no.
12
Notification no.
क्रमांक एफ 1-2/2023/रास/यू-10
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-01-18.12
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 राजभवन रायपुर

रायपुर, दिनांक 18 जनवरी 2024

अधिसूचना

क्रमांक एफ 1-2/2023/रास/यू-10. - छत्तीसगढ़ आयुष एवं स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय अधिनियम, 2008 (क्रमांक 21 सन्‌ 2008) की धारा 11(2) में निहित प्रावधान अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, अटल नगर, नवा रायपुर में कुलपति नियुक्ति हेतु कम से कम तीन व्यक्तियों का एक पैनल प्रस्तुत करने के लिए कुलाधिपति द्वारा निम्नानुसार समिति का गठन किया जाता है :-

1. प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल, कुलपति, गुरू घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर छ.ग. माननीय कुलाधिपति द्वारा नाम निर्दिष्ट व्यक्ति अध्यक्ष
2. श्री भोसकर विलास संदिपान, आईएएस (2011) मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ तृतीय तल, सेक्टर-19 (नार्थ ब्लॉक), अटल नगर, नवा रायपुर छत्तीसगढ़ पिन-492002 राज्य शासन द्वारा नाम निर्दिष्ट व्यक्ति सदस्य
3. डॉ. एम.के. सारस्वत, पूर्व प्राध्यापक, प ूर्व डीन एवं पूर्व संचालक, चिकित्सा शिक्षा मध्यप्रदेश, भोपाल प्रबंध बोर्ड द्वारा नाम निर्दिष्ट व्यक्ति सदस्य

2/ उपर्युक्त समिति यह अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से छः सप्ताह की समयावधि में न्यूनतम तीन व्यक्तियों का पैनल माननीय कुलाधिपति को प्रस्तुत करेगी।

हस्ता./-

(नीरू सिंह) विधि अधिकारी एवं उप सचिव राजभवन, छत्तीसगढ़.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 18 January 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-01-18.12/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-01-18.12.