राजभवन रायपुर
रायपुर, दिनांक 23 जनवरी 2024
आदेश
क्रमांक एफ 1-1/2018/रास/यू.-10.⸺ पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के कुलपति डॉ. अशोक कुमार चंद्राकर का कार्यकाल दिनांक 31-01-2024 को समाप्त होने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ आयुष एवं स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय अधिनियम, 2008 एवं (संशोधन) अधिनियम, 2016 की धारा 11(15) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए माननीय कुलाधिपति, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा संभागायुक्त, रायपुर संभाग रायपुर, छत्तीसगढ़ को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ दिनांक 01-02-2024 से आगामी आदेश या अधिकतम 06 माह की अवधि के लिये कुलपति, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ,़ रायपुर का दायित्व निर्वहन करने हेतु नामनिर्देशित किया गया है।
हस्ता./-
(अमृत कुमार खलखो) राज्यपाल के सचिव.