Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

सहकारिता विभाग के राजपत्रित अधिकारियों के पदनामों में, संशोधन संबंधी

Published 23 January 2024

Department
सहकारिता विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
17
Notification no.
क्रमांक एफ 2-1/2023/15-1
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-01-23.17
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 सहकारिता विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 16 जनवरी 2024

आदेश

क्रमांक एफ 2-1/2023/15-1 .⸺ राज्य शासन ्‌द्वारा सहकारिता विभाग के राजपत्रित अधिकारियों के पदनामों में, निम्नानुसार संशोधन किया जाता है :-

क्रमांक वर्तमान पदनाम संशोधित पदनाम
01 पंजीयक (भा.प्र.से.) आयुक्त (भा.प्र.से.) सहकारिता एवं प ंजीयक सहकारी संस्थाएं
02 अपर पंजीयक, सहकारी संस्थाएं अपर आयुक्त सहकारिता एवं अपर पंजीयक सहकारी संस्थाएं
03 संयुक्त पंजीयक, सहकारी संस्थाएं संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं
04 उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं
05 सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थाएं सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं

उपरोक्तानुसार संशोधित पदनाम ''आयुक्त'' का उपयोग केवल प्रशासनिक कार्यो के लिए किया जावेगा तथा सहकारिता अधिनियम के तहत्‌ वैधानिक कार्यो के लिए ''पंजीयक'' पदनाम का ही उपयोग किया जायेगा।

2. उपरोक्त पदनाम संशोधन के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के यू0ओ0 क्रमांक 44, दिनांक 25.09.2023 एवं जावक क्रमांक 3173/2023, दिनांक 01 अक्टूबर, 2023 द्वारा सहमति प्रदान की गई है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

सी.आर. प्रसन्ना, सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 23 January 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-01-23.17/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-01-23.17.