विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 15 जनवरी 2024
आदेश
क्र. 565/21-ब/छ.ग./2024.- राज्य शासन, एतद्द्वारा, विधि विभाग नियमावली के नियम 9 (1डी) के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए महाधिवक्ता कार्यालय, बिलासपुर में वर्तमान में राज्य शासन की ओर से पैरवी हेतु नियुक्त एवं कार्यरत विधि अधिकारी क्रमशः अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता, उप शासकीय अधिवक्ता एवं पैनल लॉयर की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करता है।
हस्ता./-
(प्रशांत कुमार भास्कर) उप-सचिव.