Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

आवेदनकर्ता, कार्यपालन अभिंयंता, लोक निर्माण विभाग (भ./स.) कोण्डागांव द्वारा कोण्डागांव जिले के कोण्डागांव वनमंडल के दहीकोंगा परिक्षेत्र में संरक्षित वन कक्ष क्रमांक पी. 795, 794, 777 एवं आर.एफ. 793 में से 9.304 हे. वन भूमि में कोण्डागांव बाईपास मार्ग निर्माण के गैर वानिकी उपयोग हेतु वन संरक्षण अधिनियम 1980 अंतर्गत व्यपवर्तन प्रस्ताव संबंधी

Published 16 February 2024

Department
वन विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
52
Notification no.
क्रमांक/एफ 5-24/2022/10-2
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-02-16.52
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 23 जनवरी 2024

अधिसूचना

क्रमांक/एफ 5-24/2022/10-2.— भारतीय वन अधिनियम, 1927 (1927 का 16) की धारा 4 की उप-धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतदद्वारा, घोेषित करती है कि नीचे उल्लिखित अनुसूची के कॉलम (4) एवं (5) में क्रमशः यथा दर्शित निम्नलिखित खसरा नंबर एवं क्षेत्र की भूमि को, उक्त अनुसूची के कॉलम (6) में यथा विनिर्दिष्ट अवस्थिति एवं सीमाओं के भीतर ''आरक्षित वन'' के रूप में गठित करने का विनिश्चय किया गया है और उक्त अनुसूची में समाविष्ट किसी भूमि में या उस पर अथवा किसी वनोपज में या उस पर किसी व्यक्ति के पक्ष में कथित रूप से विद्यमान किसी अधिकार की विद्यमानता, प्रकृति एवं सीमा की जांच और निर्धारण के लिये तथा उक्त अधिनियम के अध्याय-दो के उपबंधों के अनुसार उसका निराकरण करने के लिये अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कोण्डागांव उप-खण्ड को वन व्यवस्थापन अधिकारी के रूप में कार्य करने के लिये नियुक्त करती है, अर्थात्‌ :-

अनुसूची

जिला-कोण्डागांव, तहसील- कोण्डागांव, वनमंडल- कोण्डागांव, वन परिक्षेत्र-नारंगी

स.क्रं. वन खण्ड का नाम पटवारी हल्का नंबर एवं राजस्व ग्राम का नाम, जहाँ वन खण्ड स्थित है. खसरा नं. क्षेत्रफल (हे.में) अवस्थिति/सीमाएं
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
1 दक्षिण आदनार 41 आदनार 1/1 भाग 18.608 उत्तर - कृत्रिम सीमा रेखा सर्वे मुनारा क्रमांक 21 से 1 एवं 1 से 6. पूर्व - कृत्रिम सीमा रेखा मुनारा क्रमांक 6 से 14. दक्षिण - कृत्रिम सीमा रेखा सर्वे मुनारा क्रमांक 14 से 16. पश्चिम - कृत्रिम सीमा रेखा सर्वे मुनारा क्रमांक 16 से 21.
योग- 01 18.608
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, मयंक पाण्डे़य, उप-सचिव. अटल नगर, दिनांक 23 जनवरी 2024

क्रमांक/एफ 5-24/2022/10-2.— भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में वन विभाग की अधिसूचना क्रमांक/एफ 5-24/2022/10-2 दिनांक 23-01-2024 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता हैं।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, मयंक पाण्डे़य, उप-सचिव.

Atal Nagar, the 23rd January 2024

NOTIFICATION

No./F 5-24/2022/10-2.— In exercise of the powers conferred by sub-section (1) of Section 4 of the Indian Forest Act, 1927 (No. 16 of 1927), the State Government, hereby, declares that it has been decided to constitute the following land with Khasra Number and area as shown in column (4) and (5) respectively of the Schedule mentioned below and within such situation and limits as specified in column (6) of the said Schedule as ''Reserved Forest'' and appoints the Sub-divisional Officer (Revenue), Kondagaon sub-division to act as the Forest Settlement Officer to inquire in to and determine the existence, nature and extent of any rights alleged to exist in favour of any person in or over any land comprised in the said Schedule or in or over any forest-produce and to deal with same in accordance with the provisions of Chapter-II of the said Act, namely:-

SCHEDULE

District- Kondagaon, Tahsil- Kondagaon, Forest Division- Kondagaon, Forest Range- Narangi

S.No. Name of Forest Block Patwari Halka No. and Name of Revenue Village, where Block is situated Khasra Number Area (In Hec.) Situation / Limits
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
1 South Aadnar 41 Aadnar 1/1 Part 18.608 North– Artificial boundary line survey Pillar No. 21 to 1 and 1 to 6. East– Artificial boundary line survey Pillar No. 6 to 14. South– Artificial boundary line survey Pillar No. 14 to 16. West– Artificial boundary line survey Pillar No. 16 to 21.
Total:- 01 18.608

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

MAYANK PANDEY, Deputy Secretary.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 16 February 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-02-16.52/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-02-16.52.