विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 15 फरवरी 2024
आदेश
क्रमांक 1674/4216/21-ब/छ.ग./2023.— राज्य शासन, छ.ग. सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1976 के नियम 42 के उपनियम (1) के खण्ड (क) के द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए एवं माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर की अनुशंसा के अनुसार, एतद्द्वारा, श्री गोपाल कृष्ण नीलम, सदस्य उच्चतर न्यायिक सेवा, वर्तमान पदस्थापना, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भानुप्रतापपुर, जिला- उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.) द्वारा प्रस्तुत स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन दिनांक 21-11-2023 को स्वीकार करते हुए, उन्हें आवेदन में अंकित दिनांक 29-02-2024 से सेवानिवृत्त (स्वैच्छिक) करता है.
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
शहाबुद्दीन कुरैशी, अतिरिक्त सचिव.