कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ शास्त्री चौक, पुराना मंत्रालय परिसर, रायपुर
रायपुर, दिनांक 27 फरवरी 2024
अधिसूचना
क्रमांक-15/चार/ EROs-AEROs/2024/1568.— छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत कतिपय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग, नई-दिल्ली द्वारा पूर्व में जारी अधिसूचना संख्या-429/पूर्व अनु.-1/छ.ग.-वि.स./2023, दिनांक 24 मई, 2023 में आंशिक संशोधन करते हुये आयोग द्वारा पुनः जारी अधिसूचना संख्या-429/पूर्व अनु.-1/छ.ग.-वि.स./2023, दिनांक 20 फरवरी, 2024 का एतद्द्वारा सर्व साधारण की जानकारी हेतु प्रकाशित की जाती है।
हस्ता./-
(रीना बाबासाहेब कंगाले) मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी.
सं. 429/पूर्व अनु-1/छ.ग.-वि.स./2023.— लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 (1950 का 43) की धारा 13ख की उपधारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, निर्वाचन आयोग यह निदेश देता है कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति से संबंधित तारीख 24 मई, 2023 की अधिसूचना संख्या 429/पूर्व अनु-1/छ.ग.-वि. स./2023 में निम्नलिखित संशोधन किए जाएंगे, अर्थात्;
उक्त अधिसूचना के संलग्न सारणी में दर्शित 9-लुण्ड्रा (अजजा), 31-बेलतरा एवं 40-बसना विधानसभा क्षेत्र के सामने स्तम्भ (2) में दर्शाई गई प्रविष्टियों के स्थान पर निम्नलिखित प्रविष्टियॉं प्रतिस्थापित की जाएगी।
सारणी
| विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का क्रमांक व नाम | निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी |
| 1 | 2 |
| 9-लुण्ड्रा (अजजा) | अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लुण्ड्रा (धौरपुर) |
| 31-बेलतरा | डिप्टी कलेक्टर, बिलासपुर |
| 40-बसना | अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बसना |
आदेश से,
हस्ता./- प्रधान सचिव.
ELECTION COMMISSION OF INDIA Nirvachan Sadan, Ashoka Road, New Delhi -110001
New Delhi, Dated 20th February 2024 -1 Phalguna, 1945 (Saka)
NOTIFICATION
No. 429/ES-I/CG-LA/2023.—In exercise of the powers conferred by sub section (1) of Section 13B of the Representation of the People Act, 1950 (43 of 1950), the Election Commission hereby directs that following amendment in respect of appointment of Assistant Electoral Registration Officer shall be made in its Notification No. 429/ ES-I/CG-LA/2023 dated 24th May, 2023.
In column 2 of the Table appended to the said notification, for the existing entries against Assembly Constituencies 9-Lundra (ST), 31-Beltara and 40-Basna the following entries shall be substituted:-
TABLE
| No. and Name of the Assembly Constituency | Electoral Registration Officer |
| 1 | 2 |
| 9-Lundra (ST) | Sub-Divisional Officer (Revenue), Lundra (Dhaurpur) |
| 31-Beltara | Deputy Collector, Bilaspur |
| 40-Basna | Sub-Divisional Officer (Revenue), Basna |
By order,
Sd/-
(S. B. Joshi) Principal Secretary.