Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, अटल नगर, नवा रायपुर में कुलपति नियुक्ति हेतु गठित समिति की ओर से अवधि में, वृद्धि संबंधी

Published 28 February 2024

Department
राज भवन
Type
Extraordinary
Gazette no.
72
Notification no.
क्रमांक एफ 1-2/2023/रास/यू.-10
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-02-28.72
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 राजभवन रायपुर

रायपुर, दिनांक 28 फरवरी 2024

अधिसूचना

क्रमांक एफ 1-2/2023/रास/यू.-10.— इस सचिवालय की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 18-01-2024 द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, अटल नगर, नवा रायपुर में कुलपति नियुक्ति हेतु पैनल अनुशंसित करने के लिये छत्तीसगढ़ आयुष एवं स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय अधिनियम, 2008 (क्रमांक 21 सन्‌ 2008) एवं (संशोधित अधिनियम, 2016) की धारा 11(2) में निहित प्रावधान अंतर्गत समिति का गठन किया गया है।

माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, अटल नगर, नवा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ आयुष एवं स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय अधिनियम, 2008 (संशोधित अधिनियम, 2016) की धारा 11(5) के तहत, गठित समिति की ओर से पैनल प्रस्तुत किये जाने की अवधि में, एतद्‌द्वारा चार सप्ताह की वृद्धि की गई है।

हस्ता./-

(नीरू सिंह) विधि अधिकारी एवं उप-सचिव (प्रभारी) राजभवन, छत्तीसगढ़.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 28 February 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-02-28.72/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-02-28.72.