Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 में संशोधन संबंधी

Published 29 February 2024

Department
सामान्य प्रशासन विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
76
Notification no.
क्रमांक एफ 9-1/2012/एक-3
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-02-29.76
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 29 फरवरी 2024

अधिसूचना

क्रमांक एफ 9-1/2012/एक-3.— भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, एतद्‌द्वारा, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 में निम्नलिखित अग्रतर संशोधन करते हैं, अर्थात्‌ :-

संशोधन

उक्त नियमों में,-

1. नियम 9 में, सरल क्रमांक (तीन) के स्थान पर, निम्नलिखित सरल क्रमांक प्रतिस्थापित किया जाये, अर्थात्‌ :-

''(तीन) विभागीय जांच/अभियोजन लंबित होने पर''

2. नियम 13 के उप-नियम (1) में, अंक तथा शब्द ''30 दिनों'' के स्थान पर, अंक तथा शब्द ''18 दिनों'' प्रतिस्थापित किया जाये।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, कमलप्रीत सिंह, सचिव.

अटल नगर, दिनांक 29 फरवरी 2024

क्रमांक एफ 9-1/2012/एक-3.— भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 9-1/2012/1/3 दिनांक 29-02-2024 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, कमलप्रीत सिंह, सचिव. Atal Nagar, the 29th February 2024

NOTIFICATION

No. F 9-1/2012 /1-3.— In exercise of the powers conferred by the proviso to Article 309 of the Constitution of India, the Governor of Chhattisgarh, hereby, makes following further amendment in the Chhattisgarh Civil Sewa (Samvida Niyukti) Niyam, 2012, namely :-

AMENDMENT

In the said rules,-

1. In rule 9, for serial number (3), the following serial number shall be substitued, namely:-

"(3) Pending departmental enquiry/prosecution."

2. In sub-rule (1) of rule 13, for the figure and word "30 days", the figure and word "18 days" shall be substitued.

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

KAMALPREET SINGH, Secretary.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 29 February 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-02-29.76/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-02-29.76.