Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

श्री दीपक सोनी, भा.प्र.से. को आगामी आदेश तक नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौपने संबंधी

Published 01 March 2024

Department
लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
87
Notification no.
क्रमांक एफ 1-2/2019/17-दो
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-03-01.87
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 27 फरवरी 2024

अधिसूचना

क्रमांक एफ 1-2/2019/17-दो. —यतः राज्य सरकार ने अधिसूचना क्रमांक एफ 25-15/2009/नौ/55, दिनाक 10 अक्टूबर, 2014 द्वारा अपर मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, को छत्तीसगढ़ राज्य के लिये आयुक्त, खाद्य सुरक्षा के रूप में नियुक्त किया है तथा छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश क्र. ई-1-03/2024/एक-2, दिनांक 03.01.2024 द्वारा श्री दीपक सोनी, भा.प्र.से. को आगामी आदेश तक नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौपा है।

अतएव, राज्य सरकार, आयुक्त, खाद्य सुरक्षा की ओर से, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 (क्र. 34 सन्‌ 2006) की धारा 30 की उप-धारा (3) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए तथा विभागीय अधिसूचना क्र. एफ 1-2/2019/17-दो, दिनांक 7 अक्टूबर, 2020 को अधितिष्ठित करते हुए, एतदद्वारा, अधिनियम की धारा 30 की उप-धारा (2) के अंतर्गत अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और खाद्य विश्लेषक की नियुक्ति की शक्ति को छोड़कर, आयुक्त, खाद्य सुरक्षा के कार्यों के निष्पादन एवं कर्तव्यों के निर्वहन के लिये, उसकी शक्तियों को, श्री दीपक सोनी, भा.प्र.से, नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ को आगामी आदेश तक प्रत्यायोजित करती है, उक्त अधिनियम की धारा 30 की उप-धारा (2) के अंतर्गत किये गये कार्यों की मासिक रिपोर्ट, श्री दीपक सोनी, भा.प्र.से. नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा आयुक्त, खाद्य सुरक्षा को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जायेगी।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

रेणु जी. पिल्ले, अपर मुख्य सचिव.

अटल नगर, दिनांक 27 फरवरी 2024

क्रमांक एफ 1-2/2019/17-दो .— भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 27-02-2024का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, रेणु जी. पिल्ले, अपर मुख्य सचिव. Atal Nagar, the 27th February 2024

NOTIFICATION

No. F 1-2/2019/17-2.— Whereas, the State Government has appointed Additional Chief Secretary, Government of Chhattisgarh, Department of Health and Family Welfare as Commissioner, Food Safety for the State of Chhattisgarh by Notification No. F 25- 15/2009/IX/55, dated 10th October, 2014 and assigned Additional Charge of Controller, Food and Drugs Administration Chhattisgarh to Shri Deepak Soni, IAS till further order by Order No. E-1-03/2024/One-2, dated 03.01.2024 of Government of Chhattisgarh, General Administration Department;

Now therefore, the State Government on behalf of the Commissioner, Food Safety, in exercise of the powers conferred under sub-section (3) of Section 30 of the Food Safety and Standards Act, 2006 (No. 34 of 2006) and in supersession of Department's Notification No. F 1-2/2019/17-Two, dated 7th October, 2020, for carrying out the function and performing the duties of Commissioner, Food Safety, Chhattisgarh, except the power to appoint Designated Officer, Food Safety Officer and Food Analyst under sub-section (2) of Section 30 of the Act, hereby, delegates his powers to Shri Deepak Soni, IAS, Controller, Food and Drugs Administration, Chhattisgarh, till further order, monthly report of the works done under sub- section (2) of Section 30 of the said Act shall be compulsorily submitted to the Commissioner, Food Safety by Shri Deepak Soni, IAS, Controller, Food and Drugs Administration.

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

RENU G. PILLAY, Additional Chief Secretary.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 01 March 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-03-01.87/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-03-01.87.