Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में कुलपति नियुक्ति संबंधी

Published 04 March 2024

Department
राज भवन
Type
Extraordinary
Gazette no.
89
Notification no.
क्रमांक एफ 1-3/2023/रास/निजी/यू.-15
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-03-04.89
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 राजभवन रायपुर

रायपुर, दिनांक 4 मार्च 2024

अधिसूचना

क्रमांक एफ 1-3/2023/रास/निजी/यू.-15.— इस सचिवालय की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 04-01-2024 द्वारा भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में कुलपति नियुक्ति हेतु गठित खोजबीन समिति के सदस्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी, प्राचार्य/एडिशनल डायरेक्टर, उच्च शिक्षा विभाग के शासी निकाय में सदस्य नामांकित होने के फलस्वरूप उनके स्थान पर डॉ. अनिल श्रीवास्तव को खोजबीन-समिति में सदस्य नामांकित किये जाने हेतु कुलाधिपति के अनुरोध को माननीय कुलाध्यक्ष द्वारा स्वीकार करते हुए छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 (क्रमांक 13 सन्‌ 2005) की धारा-17 की उपधारा (2) में निहित प्रावधान अंतर्गत भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में कुलपति नियुक्ति हेतु न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों की नाम - सूची (पेनल) प्रस्तुत करने हेतु माननीय कुलाध्यक्ष द्वारा निम्नानुसार खोजबीन - समिति का गठन किया गया है :-

1. डॉ. अजय सिंह, प्राध्यापक, रसायन शास्त्र विभाग, शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वाशासी महाविद्यालय, दुर्ग प्रायोजक निकाय (हॉलिस्टिक फाऊण्डेशन) द्वारा नामांकित ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद -समिति अध्यक्ष
2. डॉ. अनिल श्रीवास्तव, प्राध्यापक, प्राणी-शास्त्र विभाग, शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग। प्रायोजक निकाय (हॉलिस्टिक फाऊण्डेशन) द्वारा नामांकित ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद -समिति सदस्य
3. डॉ. सी.एल. देवांगन, अपर संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग, राज्य शासन द्वारा नामांकित ख्यातिप्राप्त व्यक्ति -समिति सदस्य

2. उपर्युक्त समिति यह अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से छः सप्ताह की समयावधि में न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों की नाम - सूची (पेनल) माननीय कुलाध्यक्ष को प्रस्तुत करेगी ।

हस्ता./-(नीरू सिंह) विधि अधिकारी एवं उप-सचिव (प्रभारी) राजभवन, छत्तीसगढ़.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 04 March 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-03-04.89/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-03-04.89.