छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय
रायपुर, मंगलवार, दिनांक 05 मार्च, 2024 (फाल्गुन 15, 1945)
अधिसूचना
क्रमांक-3993/वि.स./विधान/2024.— माननीय राज्यपाल महोदय का निम्नलिखित आदेश, दिनांक 02 मार्च, 2024 सर्वसाधारण की जानकारी के लिये प्रकाशित किया जाता है :-
''भारत के संविधान के अनुच्छेद 174 के खण्ड (2) के उपखण्ड (क) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं, विश्वभूषण हरिचंदन, राज्यपाल, छत्तीसगढ़, एतद्द्वारा छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधान सभा के द्वितीय सत्र का सत्रावसान तात्कालिक प्रभाव से करता हूं।
स्थान ः रायपुर, विश्वभूषण हरिचंदन दिनांक : 02 मार्च, 2024 राज्यपाल, छत्तीसगढ़''
हस्ता./-
(दिनेश शर्मा) सचिव.