Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, अटल नगर, नवा रायपुर में कुलपति नियुक्ति संबंधी

Published 06 March 2024

Department
राज भवन
Type
Extraordinary
Gazette no.
96
Notification no.
क्रमांक एफ 1-2/2023/रास/यू-10
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-03-06.96
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 राजभवन रायपुर

रायपुर, दिनांक 5 मार्च 2024

अधिसूचना

क्रमांक एफ 1-2/2023/रास/यू-10.— इस सचिवालय की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 18-01-2024 एवं दिनांक 28-02-2024 द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, अटल नगर, नवा रायपुर में कुलपति नियुक्ति हेतु गठित समिति के सदस्य श्री भोसकर विलास संदिपान द्वारा दिनांक 05-01-2024 को कलेक्टर, सरगुजा, अंबिकापुर का कार्यभार ग्रहण किये जाने के फलस्वरूप उनके स्थान पर डॉ. जगदीश सोनकर (आईएएस), मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़, रायपुर को राज्य शासन द्वारा नामांकित किये जाने के अनुरोध को माननीय कुलाधिपति द्वारा स्वीकार करते हुए छत्तीसगढ़ आयुष एवं स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय अधिनियम, 2008 (संशोधन अधिनियम, 2016) की धारा 11(2) में निहित प्रावधान अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, अटल नगर, नवा रायपुर में कुलपति नियुक्ति हेतु कम से कम तीन व्यक्तियों का एक पैनल प्रस्तुत करने के लिए कुलाधिपति द्वारा निम्नानुसार समिति का गठन किया गया है :-

1. प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल, कुलपति, गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर छ.ग. माननीय कुलाधिपति द्वारा नाम निर्दिष्ट व्यक्ति अध्यक्ष
2. डॉ. जगदीश सोनकर, आईएएस (2013) मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ सेक्टर-19 (नार्थ ब्लॉक), अटल नगर, नवा रायपुर छत्तीसगढ़ पिन-492002 राज्य शासन द्वारा नाम निर्दिष्ट व्यक्ति सदस्य
3. डॉ. एम. के. सारस्वत, पूर्व प्राध्यापक, पूर्व डीन एवं पूर्व संचालक, चिकित्सा शिक्षा मध्यप्रदेश, भोपाल प्रबंध बोर्ड द्वारा नाम निर्दिष्ट व्यक्ति सदस्य

2. उपर्युक्त समिति यह अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से शीघ्र यथाशीघ्र न्यूनतम तीन व्यक्तियों का पैनल माननीय कुलाधिपति को प्रस्तुत करेगी ।

हस्ता./-(नीरू सिंह) विधि अधिकारी एवं उप-सचिव (प्रभारी) राजभवन, छत्तीसगढ़.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 06 March 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-03-06.96/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-03-06.96.