सामान्य प्रशासन विभाग (सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ) मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 16 मार्च 2024
अधिसूचना
क्रमांक-एफ 3-1/2024/1-13. - सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 (सन् 2005 का क्रं. 22) की धारा 15 की उपधारा (3) में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एतद्द्वारा, छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में राज्य सूचना आयुक्त के पद पर, श्री नरेन्द्र कुमार शुक्ल (से.नि. भा.प्र.से.), 440, मिलेनियम चौक के पास, सुन्दर नगर, रायपुर, छत्तीसगढ़ को, उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से नियुक्त करते है।
2/ उक्त नियुक्ति भारत के राजपत्र की अधिसूचना दिनांक 24-10-2019 ''सूचना का अधिकार (केन्द्रीय सूचना आयोग में केन्द्रीय सूचना आयुक्त, सूचना आयुक्तों, राज्य सूचना आयोग में राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों की पदावधि, वेतन, भत्ते और सेवा के अन्य निबंधन और शर्तें) नियम, 2019'' के अधीन होगी।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
डी.डी. सिंह, सचिव.
अटल नगर, दिनांक 16 मार्च 2024
अधिसूचना
क्रमांक-एफ 3-1/2024/1-13. - सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 (सन् 2005 का क्रं. 22) की धारा 15 की उपधारा (3) में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एतद्द्वारा, छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में राज्य सूचना आयुक्त के पद पर, श्री आलोक चन्द्रवंशी, निवासी-सीनियर एच.आई.जी. 5, सेक्टर 1, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, डंगनिया, रायपुर, छत्तीसगढ़ को, उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से नियुक्त करते है। 2/ उक्त नियुक्ति भारत के राजपत्र की अधिसूचना दिनांक 24-10-2019 ''सूचना का अधिकार (केन्द्रीय सूचना आयोग में केन्द्रीय सूचना आयुक्त, सूचना आयुक्तों, राज्य सूचना आयोग में राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों की पदावधि, वेतन, भत्ते और सेवा के अन्य निबंधन और शर्तें) नियम, 2019'' के अधीन होगी।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,