Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में 85 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति के डाक मतपत्र में मतदान करने संबंधी

Published 17 March 2024

Department
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
Type
Extraordinary
Gazette no.
108
Notification no.
क्रमांक 21/चार/मतपत्र/लोसनि/2024/2154
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-03-17.108
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ शास्त्री चौक, पुराना मंत्रालय परिसर, रायपुर

रायपुर, दिनांक 17 मार्च 2024

अधिसूचना

क्रमांक 21/चार/मतपत्र/लोसनि/2024/2154.— लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 60 के खंड (ग) के उपबंधों के अनुसरण में भारत निर्वाचन आयोग, नई-दिल्ली की अधिसूचना संख्या-52/2024/SDR/Vol.II, दिनांक 16 मार्च, 2024 छत्तीसगढ़ प्रदेश संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिये लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में डाक मतपत्र द्वारा मतदान करने वाले 85 वर्ष से अधिक आयु के निर्वाचक और शारीरिक निःशक्तता (बेंचमार्क) वाले व्यक्तियों के वर्ग संबंधी अधिसूचना का एतद्‌द्वारा सर्वसाधारण की जानकारी हेतु प्रकाशित की जाती है।

हस्ता./-(रीना बाबासाहेब कंगाले) मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी. सं. 52/2024/एसडीआर/खंड-II.— लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 60 के खंड (ग) के उपबंधों के अनुसरण में निर्वाचन आयोग एतद्‌द्वारा विनिर्दिष्ट करता है कि 85 वर्ष से अधिक आयु के निर्वाचक और शारीरिक निःशक्तता (बेंचमार्क) वाले निर्वाचक, जिन्हें राज्य की निर्वाचक नामावलियों के डाटा बेस मे पहले से ही चिन्हित/इंगित किया गया हो, और जो डाक मतपत्र द्वारा मतदान करने के लिए आवेदन करते है और जो संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उसके अनुरोध के सत्यापन की शर्त के अधीन हैं, निर्वाचनों का संचालन नियम, 1961 के भाग- III क, विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार की अधिसूचना का.आ.सं. 3786 (अ.) दिनांक 22 अक्तूबर, 2019, का.आ.सं. 3778 (अ.) दिनांक 23 अगस्त, 2023 एवं का.आ.सं. 995 (अ.) दिनांक 1 मार्च, 2024 के जरिए यथा-संशोधित और इस विषय पर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत निर्देशों एवं दिशानिर्देशों के साथ पठित, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 30 के अंतर्गत दिनांक 20-03-2024, 28-03-2024, 12-04-2024, 18-04-2024, 26-04-2024, 29-04-2024 और 07-05-2024 को अधिसूचित होने वाले वर्तमान लोक सभा तथा आन्ध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम की विधान सभाओं के साधारण निर्वाचनों, 2024 तथा 13 राज्यों में 26 विधान सभाओं के उप निर्वाचनों (अनुलग्नक के अनुसार) डाक मतपत्र द्वारा मतदान करने के लिए व्यक्तियों की एक श्रेणी होंगे।

आदेश से,

हस्ता./- प्रधान सचिव.

ELECTION COMMISSION OF INDIA Nirvachan Sadan, Ashoka Road, New Delhi -110001

New Delhi, Dated 16th March, 2024

NOTIFICATION

No.52/2024/SDR/Vol.II.— In pursuance of the provisions of clause (c) of Section 60 of the Representation of the People Act, 1951, the Election Commission hereby specifies that the elector above the age of 85 years and elector with physical disability (benchmark) as already marked/flagged in the data base of the electoral rolls of the State and, who requests for voting by postal ballot paper and subject to the verification of his request by Returning Officer concerned, would be a class of persons to give his vote by postal ballot in the current General Elections to the House of People and Legislative Assemblies of Andhra Pradesh, Arunachal Pradesh, Odisha & Sikkim, 2024 and bye-elections to 26 Assembly Constituencies in 13 States (as per Annexure-II) to be notified under Section 30 of the Representation of the People Act, 1951, as per the Provisions in Part-IIIA of the Conduct of Elections Rules, 1961, as amended vide Ministry of Law & Justice, Govt. of India, Notification SO No. 3786(E), dated 22nd October, 2019, SO No. 3778(E),dated 23rd August, 2023 and SO No. 995(E), dated 1st March, 2024.

By Order,Sd/- (S. B. Joshi) Principal Secretary.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 17 March 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-03-17.108/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-03-17.108.