राजभवन रायपुर
रायपुर, दिनांक 15 मार्च 2024
आदेश
क्रमांक एफ 1-2/2023/रास/यू.-10.— छत्तीसगढ़ आयुष एवं स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय अधिनियम, 2008 (क्रमांक 21 सन् 2008) एवं (संशोधन अधिनियम, 2016) की धारा 11(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा डॉ. प्रदीप कुमार पात्रा, डीन, स्व. श्री चंदूलाल चंद्राकर, शासकीय मेडिकल कॉलेज, कचांदुर, जिला-दुर्ग को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ,़ रायपुर का कुलपति नियुक्त किया जाता है।
2. डॉ. प्रदीप कुमार पात्रा का कार्यकाल, उपलब्धियॉ तथा सेवा शर्तें उक्त अधिनियम मे निहित प्रावधान अनुसार होगी।
हस्ता./-
(यशवंत कुमार) राज्यपाल के सचिव.