विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 15 मार्च 2024
अधिसूचना
क्रमांक 2742/599/21-ब/छ.ग./2024.— राज्य शासन, एतद्द्वारा छत्तीसगढ़ विशेष न्यायालय अधिनियम, 2015 (क्रमांक 8 सन् 2016) की धारा 3 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए एवं माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर के परामर्श से, राज्य में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (क्रमांक 49 सन् 1988) के अंतर्गत गठित विशेष न्यायालयों को छत्तीसगढ़ विशेष न्यायालय अधिनियम, 2015 (क्रमांक 8 सन् 2016) के अधीन अपराध के त्वरित विचारण हेतु विशेष न्यायालय अधिसूचित करता है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
शहाबुद्दीन कुरैशी, अतिरिक्त सचिव.