राजभवन रायपुर
रायपुर, दिनांक 26 अप्रैल 2024
आदेश
क्रमांक एफ 1-2/2014/रास/यू.-17.— इस सचिवालय के समसंख्यक आदेश दिनांक 08-06-2021 द्वारा नियुक्त डॉ. प्रदीप कुमार सिन्हा, निदेशक, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.आई. टी.), नवा रायपुर के पत्र IIIT-NR/VC/ADMN/2024/10, दिनांक 01-04-2024 द्वारा निदेशक के पद/कर्तव्य से दिनांक 30-04-2024 से कार्यमुक्त किये जाने संबंधी आवेदन पर माननीय कुलाधिपति, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.आई.टी.), नवा रायपुर द्वारा सहमति प्रदान की गई है।
2. डॉ. प्रदीप कुमार सिन्हा द्वारा दिनांक 30-04-2024 से निदेशक का पदत्याग किये जाने के फलस्वरूप अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.आई.टी.), विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2014 की धारा 12(4) एवं संशोधित अधिनियम, 2015 की धारा 12(4) में निहित प्रावधान अंतर्गत अधिनियम की धारा 20 के अधीन नियुक्त निदेशक के उसके पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि तक, बोर्ड अपने किसी सदस्य को निदेशक के कृत्य सौंप सकेगा :
परन्तु यह कि बोर्ड ऐसे सदस्य की परिलब्धियां और भत्ते निर्णींत कर सकेगा :
परन्तु यह और कि इस उप-धारा में अनुध्यात की गई व्यवस्था, एक वर्ष से अधिक की कालावधि के लिये निरंतर नहीं रहेगी।
3. अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.आई.टी.) विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2014 की धारा 12(4) एवं संशोधित अधिनियम, 2015 की धारा 12(4) अंतर्गत बोर्ड द्वारा की गई कार्यवाही से इस सचिवालय को अवगत कराया जाये।
हस्ता./-
(हिना अनिमेष नेताम) राज्यपाल के उप-सचिव.