सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 7 जून 2024
आदेश
क्रमांक एफ 4-1/2007/1-7.— Shri Ajit Kumar Rajbhanu, I Additional District and Sessions Judge, Kunkuri (C.G.) की सेवाएं विधि एवं विधायी कार्य विभाग के आदेश क्रमांक F.No. 2788/911/XXI-B/C.G./2024, दिनांक 15-03-2024 द्वारा मान. उच्च न्यायालय, बिलासपुर से वापिस लेते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ लोक आयोग में प्रतिनियुक्ति पर विधिक सलाहकार के पद पर पदस्थ करने हेतु सौंपी गई हैं।
अतएव राज्य शासन एतद्द्वारा Shri Ajit Kumar Rajbhanu, I Additional District and Sessions Judge, Kunkuri (C.G.) को छत्तीसगढ़ लोक आयोग में विधिक सलाहकार के पद पर पदभार ग्रहण करने के दिनांक से, आगामी आदेश तक प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ करता है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
मुकेश कुमार बंसल, सचिव.