लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 7 जून 2024
अधिसूचना
क्रमांक एफ 1-134/2022/17-1.— गर्भ का चिकित्सीय समापन अधिनियम, 1971 (1971 का सं. 34) की धारा 3 की उप-धारा (2ग) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्द्वारा, जिला स्तर पर मेडिकल बोर्ड (गर्भ का चिकित्सीय समापन) का निम्नानुसार गठन करती हैः-
(1) स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ;
(2) शिशु रोग विशेषज्ञ;
(3) रेडियोलॉजिस्ट या सोनोलॉजिस्ट; तथा
(4) अन्य सदस्य, प्रकरण अनुसार ।
मेडिकल बोर्ड (गर्भ का चिकित्सीय समापन) की शक्तियाँ और कृत्य गर्भ का चिकित्सीय समापन (संशोधन) नियम, 2021 के नियम 3क के अनुसार होंगी।
यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से प्रवृत्त होगी एवं आगामी आदेश तक विद्यमान रहेगी।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
चंदन कुमार, विशेष सचिव.
अटल नगर, दिनांक 7 जून 2024
क्रमांक एफ 1-134/2022/17-1.—भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 7-6-2024 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतदद्वारा प्रकाशित किया जाता है। Atal Nagar, the 7th June 2024
NOTIFICATION
No. F 1-134/2022/17-1.— In exercise of the powers conferred by sub-section (2C) of Section 3 of the Medical Termination of Pregnancy Act, 1971 (No. 34 of 1971), the State Government, hereby, constitutes the Medical Board (Medical Termination of Pregnancy) at District Level, as follows:-
(1) a Gynaecologist;
(2) a Paediatrician;
(3) a Radiologist or Sonologist; and
(4) other members as per the case.
The powers and functions of the Medical Board (Medical Termination of Pregnancy) shall be as per rule 3A of the Medical Termination of Pregnancy (Amendment) Rules, 2021.
The Notification shall come into force immediately and shall remain valid till further orders.
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
CHANDAN KUMAR, Special Secretary.