छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय
रायपुर, सोमवार, दिनांक 17 जून, 2024 (ज्येष्ठ 27, 1946)
अधिसूचना
क्रमांक-7135/वि.स./विधान/2024.— "छत्तीसगढ़ राज्य विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्र-51 रायपुर नगर (दक्षिण) से निर्वाचित सदस्य, श्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा दिया गया त्याग-पत्र माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा भारत के संविधान के अनुच्छेद 190 के खण्ड (3) के उपखण्ड (ख) की अपेक्षानुसार तथा छत्तीसगढ़ विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्यसंचालन नियमावली के नियम 276 (1-क) के तहत् दिनांक 17 जून, 2024 को स्वीकृत किये जाने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ विधान सभा का उक्त स्थान उसी दिनांक से रिक्त हो गया है।
हस्ता./-
(दिनेश शर्मा) सचिव.