Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

मध्यरात्रि को जिला बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम महकोनी, अमरगुफा में घटित घटना की न्यायिक जांच संबंधी

Published 18 June 2024

Department
सामान्य प्रशासन विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
228
Notification no.
क्रमांक एफ 3-3/2024/एक-7
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-06-18.228
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 13 जून 2024

अधिसूचना

क्रमांक एफ 3-3/2024/एक-7.— दिनांक 15-05-2024 व 16-05-2024 के मध्यरात्रि को जिला बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम महकोनी, अमरगुफा में स्थित जैतखाम को क्षतिग्रस्त किये जाने की घटना घटित हुई। चूंकि राज्य सरकार की यह राय है कि घटना सार्वजनिक महत्व के होने के कारण जॉच के प्रयोजन के लिए निम्नलिखित विषयों पर एक जॉच आयोग नियुक्त करना आवश्यक हैः-

1. दिनांक 15-05-2024 व 16-05-2024 के मध्यरात्रि को जिला बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम महकोनी, अमरगुफा में स्थित जैतखाम को क्षतिग्रस्त किए जाने संबंधी घटना कैसे घटित हुई।

2. वह कौन सी परिस्थितियॉ थी अथवा कौन से कारण थे, जिनके फलस्वरूप घटना घटित हुई। 3. उक्त घटना हेतु कौन-कौन व्यक्ति जिम्मेदार हैं।

4. घटना के पूर्व, घटना के दौरान एवं घटना के उपरांत ऐसे अन्य मुद्‌दे, जो घटना से संबंधित हो। 5. भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इस हेतु सुरक्षा एवं प्रशासकीय कदम उठाये जाने के संंबंध में सुझाव एवं उपाय।

6. अन्य ऐसे महत्वपूर्ण बिन्दु जो जॉच आयोग शासन के संज्ञान में लाना चाहे।

2. अतएव राज्य शासन एतद्‌द्वारा जांच आयोग अधिनियम, 1952 (1952 का सं.60) की धारा 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए उक्त घटना की जांच हेतु एकल सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग गठित करता है, जिसके अध्यक्ष माननीय श्री सी. बी. बाजपेयी, सेवानिवृत्त न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर होंगे।

3. इस अधिसूचना के राजपत्र (असाधारण) में प्रकाशन की तारीख से 03 माह के भीतर आयोग अपनी जांच पूर्ण कर शासन को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।

4. जॉच के दौरान तकनीकी विषय/बिन्दुओं पर आयोग किसी संस्था/विशेषज्ञ की सहायता ले सकेगा।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

मुकेश कुमार बंसल, सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 18 June 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-06-18.228/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-06-18.228.