विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 27 जून 2024
अधिसूचना
क्र.-1291/21-ब/छ.ग./2024.— राज्य शासन, एतद्द्वारा नोटरी नियम 1956 के नियम-4 के उपनियम-1 के अधीन छत्तीसगढ़ राज्य में नोटरी अधिनियम तथा नियम में प्रावधानित नोटरी नियुक्ति, शिकायतों की जॉच एवं अन्य प्रावधानित समस्त कार्यो हेतु श्री प्रशांत कुमार भास्कर, उप सचिव, विधि को ''सक्षम प्राधिकारी'' अभिहित करता है।
हस्ता./-
(बी.पी. सोहगौरा) अवर सचिव.