गृह (सी-अनुभाग) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 8 जुलाई 2024
अधिसूचना
क्रमांक एफ-4-325/गृह-सी/2005.— प्राइवेट सुरक्षा अभिकरण (विनियमन) अधिनियम, 2005 (केन्द्रीय अधिनियम का 29) की धारा 3 की उपधारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए तथा विभागीय आदेश क्रमांक एफ-4-325/गृह-सी/2005, दिनांक 08-07-2022 को अधिक्रमित करते हुए राज्य शासन एतद्द्वारा छत्तीसगढ़ निजी सुरक्षा अभिकरण (विनियमन) नियम 2021 के सुगम एवं कार्य प्रणाली के सुचारू रूप से संचालन हेतु श्री अभिजीत सिंह, संयुक्त सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग को ''नियंत्रक प्राधिकारी'' नियुक्त करता है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
मनोज कुमार पिंगुआ, अपर मुख्य सचिव.