स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 22 जुलाई 2024
अधिसूचना
क्रमांक एफ 1-93/2010/सत्रह-1.— भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परंतुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, एतद्द्वारा, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अलिपिकीय पैरा-मेडिकल एवं नर्सिंग (संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें) तृतीय श्रेणी सेवा भर्ती नियम, 2013 में निम्नलिखित अग्रतर संशोधन करते हैं, अर्थात् :-
संशोधन
उक्त नियम में, -
अनुसूची-तीन के सरल क्रमांक 17 के कॉलम (5) से संबंधित प्रविष्टि के स्थान पर, निम्नलिखित प्रविष्टि प्रतिस्थापित की जाये, अर्थात्ः-
''मनोरोग सामाजिक कार्य में स्नातकोत्तर उपाधि एवं मनोरोग सामाजिक कार्य में एम.फिल. उपाधि।''
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
चन्दन कुमार, विशेष सचिव.
अटल नगर, दिनांक 22 जुलाई 2024
क्रमांक एफ 1-93/2010/सत्रह-1.— भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 22-07-2024 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से, एतद्द्वारा प्रकाशित किया जाता है। Atal Nagar, the 22nd July 2024
NOTIFICATION
S. No.- F 1-93/2010/XVII - 1.— In exercise of the powers conferred by the proviso to Article 309 of the constitution of India, the Governor of Chhattisgarh, hereby, makes the following further amendment in the Chhattisgarh Public Health and Family Welfare Non-ministerial Para-Medical and Nursing (Directorate of Health Services) Class-III Service Recruitment Rules, 2013 namely :-
AMENDMENTS
In the Said rule, -
For the entry relating to column (5) of serial number 17 of Schedule-III, the following entry shall be substituted, namely :-
"Post Graduate Degree in psychiatric social work and M.Phil Degree in psychiatric social work."
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
CHANDAN KUMAR, Special Secretary.