छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय
रायपुर, बुधवार, दिनांक 07 अगस्त, 2024 (श्रावण 16, 1946)
अधिसूचना
क्रमांक-9792/वि.स./विधान/2024. - माननीय राज्यपाल महोदय का निम्नलिखित आदेश, दिनांक 06 अगस्त, 2024 सर्वसाधारण की जानकारी के लिये प्रकाशित किया जाता है :-
''भारत के संविधान के अनुच्छेद 174 के खण्ड (2) के उपखण्ड (क) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मैं रमेन डेका, राज्यपाल, छत्तीसगढ़, एतद्द्वारा छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधान सभा के तृतीय सत्र का सत्रावसान तात्कालिक प्रभाव से करता हूं।
स्थान : रायपुर दिनांक 06 अगस्त, 2024
रमेन डेका राज्यपाल, छत्तीसगढ़''
हस्ता./-
(दिनेश शर्मा) सचिव.