विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 29 जुलाई 2024
आदेश
क्रमांक 1792/2149/21-ब/छ.ग./2024.— भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 18 की उपधारा (8) में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग मे लाते हुए राज्य शासन एतद्द्वारा थाना सिटी कोतवाली, बलौदाबाजार के अपराध क्रमांक 377/2024, 378/2024, 379/2024, 380/2024, 381/2024, 382/2024, 383/2024, 384/2024, 386/2024, 388/2024, 389/2024 में राज्य की ओर से पैरवी करने हेतु श्री मुकुंद देशपाण्डेय, सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करता है।
नियुक्त विशेष लोक अभियोजक की व्यवसायिक शुल्क का भुगतान, प्रशासकीय विभाग, वित्त विभाग से वित्तीय स्वीकृति प्राप्त कर, स्वयं करेगा।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, प्रशांत कुमार भास्कर, उप-सचिव.