सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 30 अगस्त 2024
अधिसूचना
क्रमांक एफ 4-5/2018/एक-7. - छत्तीसगढ़ लोक आयोग अधिनियम, 2002 (क्रमांक 30 सन् 2002) की धारा-4 में निहित प्रावधानों के अंतर्गत माननीय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री टी.पी. शर्मा, प्रमुख लोकायुक्त, छत्तीसगढ़ का निर्धारित कार्यकाल दिनांक 26-08-2024 को पूरा होने तथा नये प्रमुख लोकायुक्त द्वारा दिनांक 27-08-2024 को कार्यभार ग्रहण करने के फलस्वरूप तत्कालीन प्रमुख लोकायुक्त माननीय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री टी.पी. शर्मा को दिनांक 27-08-2024 से कार्यमुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
अन्बलगन पी., सचिव.