विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 29 अगस्त 2024
आदेश
क्रमांक 2224/2120/21-ब/छ.ग./2024. - भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 18 की उपधारा (8) में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य शासन एतद्द्वारा थाना महिला थाना रायपुर के अपराध क्रमांक 36/2018 की धारा 377, 313, 406, 498 ए/34 शासन विरूद्ध जितेन्द्र सचदेव वगैरह में राज्य की ओर से पैरवी करने हेतु श्री नीलेश कुमार ठाकुर, अधिवक्ता को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करता है।
नियुक्त विशेष लोक अभियोजक की व्यवसायिक शुल्क का भुगतान, प्रशासकीय विभाग, वित्त विभाग से वित्तीय स्वीकृति प्राप्त कर, स्वयं करेगा।
छ.ग. के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
प्रशांत कुमार भास्कर, उप सचिव.