Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

श्री संजय जायसवाल को अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक/अतिरिक्त लोक अभियोजक, कटघोरा, जिला कोरबा के पद पर नियुक्त करने संबंधी

Published 18 September 2024

Department
विधि और विधायी कार्य विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
542
Notification no.
क्रमांक 3223/2196/21-ब/छ.ग./2024
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-09-18.542
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 13 सितम्बर 2024

आदेश

क्रमांक 3223/2196/21-ब/छ.ग./2024. - राज्य शासन, एतद्‌द्वारा, श्री राकेश जायसवाल, अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक/अतिरिक्त लोक अभियोजक, कटघोरा, जिला कोरबा की सेवाएॅ उनके उत्तराधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से, समाप्त करते हुये उनके स्थान पर श्री संजय जायसवाल को राज्य की ओर से पैरवी करने के लिए अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक, कटघोरा, जिला कोरबा तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 18 (3) की प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये अतिरिक्त लोक अभियोजक, कोरबा, जिला कोरबा के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से 01 वर्ष की परिवीक्षा अवधि तक या उनके 62 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, नियुक्त करता है।

उन्हें शासन द्वारा निर्धारित एवं समय-समय पर संशोधित रिटेनर फीस एवं अन्य फीस देय होगी। उनकी सेवा की अन्य शर्ते छ.ग. शासन, विधि विभाग मैन्युअल में निर्धारित अनुसार होगी। नियुक्त अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक/अतिरिक्त लोक अभियोजक को शुल्क आदि का भुगतान विधि और विधायी कार्य विभाग के आदेश क्रमांक 3142/751/21-ब/छ.ग./2022 दिनांक 25 मार्च, 2022 के अनुरूप देय होगी।

छ.ग. के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

प्रशांत कुमार भास्कर, उप-सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 18 September 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-09-18.542/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-09-18.542.