Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

रिटर्निंग ऑफिसर (नगरपालिका) की सहायता के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (नगरपालिका) के रूप में नियुक्त करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) का आदेश संबंधी

Published 20 September 2024

Department
राज्य निर्वाचन आयोग
Type
Extraordinary
Gazette no.
554
Notification no.
क्रमांक एफ-56-1/तीन(दो)/न.पा./रिट.ऑफि.नियु./2024/1619
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-09-20.554
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग निर्वाचन भवन, सेक्टर-19, नॉर्थ ब्लॉक, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 20 सितम्बर 2024

आदेश

क्रमांक एफ-56-1/तीन(दो)/न.पा./रिट.ऑफि.नियु./2024/1619. - (1) छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश क्रमांक एफ-56-1/तीन(दो)/न.पा./रिट.ऑफि.नियुक्ति/2019/2357 दिनांक 21 नवंबर 2019 को अधिक्रमित कर, छत्तीसगढ़ नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 13 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए,नीचे दी गई सारणी के कॉलम (2) में उल्लिखित प्रकार की नगरपालिका के लिए कॉलम (3) में उल्लिखित अधिकारियों में से किसी एक अधिकारी को रिटर्निंग ऑफिसर (नगरपालिका) नियुक्त करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) को प्राधिकृत करता है।

(2) छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 14 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नीचे दी गई सारणी के कॉलम (2) में, उल्लिखित प्रकार की नगरपालिकाओं के लिए सारणी के कॉलम (4) में उल्लिखित अधिकारियों में से किसी/किन्हीं भी अधिकारी/अधिकारियों को कॉलम (3) में उल्लिखित रिटर्निंग ऑफिसर (नगरपालिका) की सहायता के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (नगरपालिका) के रूप में नियुक्त करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) को प्राधिकृत करता है :-

सारणी
क्रमांक नगरपालिका का प्रकार रिटर्निंग ऑफिसर (नगरपालिका) का पदनाम सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (नगरपालिका) के पद पर नियुक्त किये जाने वाले अधिकारियों के पदनाम
(1) (2) (3) (4)
1. (I) जिला मुख्यालय के नगरपालिक निगम अपर कलेक्टर, अपर कलेक्टर पदस्थ न होने की स्थिति में संयुक्त कलेक्टर/सहायक कलेक्टर संयुक्त कलेक्टर/सहायक कलेक्टर/़डिप्टी कलेक्टर/अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/आयुक्त, नगरपालिक निगम/तहसीलदार/अधीक्षक, भू-अभिलेख
(II) जिला मुख्यालय के बाहर क े नगरपालिक निगम अपर कलेक्टर, अपर कलेक्टर पदस्थ न होने की स्थिति में संयुक्त कलेक्टर/सहायक कलेक्टर/डिप्टी कलेक्टर/अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/ संयुक्त कलेक्टर/सहायक कलेक्टर/ डिप्टी कलेक्टर/आयुक्त, नगर पालिक निगम/तहसीलदार/अपर तहसीलदार
(1) (2) (3) (4)
2. (I) जिला म ुख्यालय के नगरपालिका परिषद्‌ अपर कलेक्टर, अपर कलेक्टर पदस्थ न होने की स्थिति में संयुक्त कलेक्टर/सहायक कलेक्टर/डिप्टी कलेक्टर संयुक्त कलेक्टर/ सहायक कलेक्टर/डिप्टी कलेक्टर/ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/मुख्य नगरपालिका अधिकारी/तहसीलदार/ अधीक्षक, भू-अभिलेख
(II) जिला म ुख्यालय के बाहर की नगरपालिका परिषद्‌ अपर कलेक्टर, अपर कलेक्टर पदस्थ न होने की स्थिति में संयुक्त कलेक्टर/सहायक कलेक्टर/डिप्टी कलेक्टर/अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तहसीलदार/अपर तहसीलदार/नायब तहसीलदार/मुख्य नगरपालिका अधिकारी/अधीक्षक, भू-अभिलेख
3. (I) जिला म ुख्यालय के नगर पंचायत अपर कलेक्टर, अपर कलेक्टर पदस्थ न होने की स्थिति में संयुक्त कलेक्टर/डिप्टी कलेक्टर संयुक्त कलेक्टर/ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/डिप्टी कलेक्टर/मुख्य नगरपालिका अधिकारी/अधीक्षक, भू-अभिलेख
(II) जिला म ुख्यालय के बाहर के नगर पंचायत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/तहसीलदार/अपर तहसीलदार तहसीलदार/अपर तहसीलदार/नायब तहसीलदार/मुख्य नगरपालिका अधिकारी

टीप :- अधिकारियों के दिये गये विकल्प में से वरिष्ठ अधिकारी का चयन किया जावे।

हस्ता./-(सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे) सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 20 September 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-09-20.554/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-09-20.554.