Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास के पुनर्गठन में आंशिक संशोधन का अधिसूचना संबंधी

Published 27 September 2024

Department
सामान्य प्रशासन विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
580
Notification no.
क्रमांक एफ 4-5/2024/एक-6
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-09-27.580
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 25 सितम्बर 2024

अधिसूचना

क्रमांक एफ 4-5/2024/एक-6. - इस विभाग के समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 24 जून, 2024 द्वारा ''सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण'' का पुनर्गठन किया गया था। राज्य शासन एतद्‌द्वारा उक्त अधिसूचना में निम्नानुसार संशोधन करता हैः-

उक्त अधिसूचना की कंडिका-3 के स्थान पर निम्नानुसार प्रतिस्थापित किया जाएः-

3- प्राधिकरण का गठन-

प्राधिकरण का गठन निम्नानुसार होगाः-

1 माननीय मुख्यमंत्री अध्यक्ष
2 क्षेत्र के माननीय विधायक (अ॰ज॰जा॰ आरक्षित) उपाध्यक्ष
3 राज्य मंत्री मण्डल के समस्त माननीय मंत्रीगण सदस्य
4 प्राधिकरण क्षेत्र के निर्वाचित सांसद सदस्य
5 प्राधिकरण क्षेत्र में निवासरत्‌ राज्य सभा सांसद सदस्य
6 माननीय विधायक, विधानसभा क्षेत्र- सदस्य
01 भरतपुर-सोनहत 02 मनेन्द्रगढ़ 03 बैकुण्ठपुर
04 प्रेमनगर 05 भटगांव 06 प्रतापपुर
07 रामानुजगंज 08 सामरी 09 लुण्ड्रा
10 अंबिकापुर 11 सीतापुर 12 जशपुर
13 कुनकुरी 14 पत्थलगांव
7 प्राधिकरण क्षेत्र के जनजाति बाहुल्य जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष सदस्य
8 आदिवासी विकास से जुड़े अधिकतम 2 समाजसेवी व विशेषज्ञ (राज्य शासन द्वारा मनोनित) सदस्य
9 मुख्य सचिव सदस्य
10 प्रमुख सचिव/सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति वि0विभाग सदस्य
11 माननीय मुख्यमंत्रीजी के प्रमुख सचिव/सचिव सदस्य-सचिव

प्राधिकरण अपनी बैठकों में नियमित रूप से या विशेष रूप से किसी भी शासकीय अथवा अशासकीय व्यक्तियों को आमंत्रित कर सकेगा।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

अन्बलगन पी., सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 27 September 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-09-27.580/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-09-27.580.