राजभवन रायपुर
रायपुर, दिनांक 7 अक्टूबर 2024
आदेश
क्रमांक एफ 1-1/2019/रास/यू.-5. - छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई के कुलपति प्रो. (डॉ.) मुकेश कुमार वर्मा का कार्यकाल पूर्ण होने के फलस्वरूप उत्पन्न रिक्त पद पर छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2014 की धारा 13(6) में निहित प्रावधान अंतर्गत माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई द्वारा प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल, कुलपति, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर को दिनांक 07-10-2024 से आगामी आदेश तक अथवा अधिकतम छः माह की अवधि तक के लिये कुलपति, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई के रूप में कार्य करने के लिये नामनिर्देशित किया गया है।
हस्ता./-
(यशवंत कुमार) राज्यपाल के सचिव.