गृह (सी-अनुभाग) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 4 अक्टूबर 2024
संशोधित अधिसूचना
क्रमांक एफ-4-156/गृह-सी/2024.— इस विभाग के समसंख्यक अधिसूचना, दिनांक 22 अगस्त, 2024 द्वारा दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 (अधिनियम 25 सन् 1946) की धारा 6 के तहत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में करते हुए पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से दिनांक 16-08-2024 को प्राप्त प्रस्ताव अनुसार महादेव ऑनलाईन गैम्बलिंग के कुल 77 प्रकरणों एवं विभागीय अधिसूचना क्रमांक एफ-4-157/गृह-सी/2024, दिनांक 23 अगस्त, 2024 के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त पत्र, दिनांक 16-08-2024 द्वारा निदेशक, राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, छ.ग. रायपुर के साथ संलग्न प्रस्ताव में निदेशक, राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, छ.ग. रायपुर द्वारा थाना राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो, छत्तीसगढ़ रायपुर, छ.ग. के अपराध क्रमांक 06/2024, धारा भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 420, 467, 468, 471, 201, 120बी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (यथासंशोधित भष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7, 7A, छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 4, 7, 8, 11 एवं सार्वजनिक द्यूत अधिनियम, 1867 (यथासंशोधित सार्वजनिक द्यूत (म.प्र. संशोधन) अधिनियम, 1976) की धारा 4 क के संबंध में सी.बी.आई से जांच कराने जाने के संबंध में अधिसूचना जारी किया गया था। AIG (Complaint & Corrd.), Policy Division, CBI, New Delhi से प्राप्त पत्र क्रमांक DP0992024/829/24/07/2024-PD/Notification-07, Dt. 24-09-2024 के परिपेक्ष्य में उपरोक्त दोनों अधिसूचनाओं को अतिक्रमित करते हुए एकजाई कर निम्नानुसार संशोधित अधिसूचना जारी किया जाता है।
संशोधन