Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-51-रायपुर नगर दक्षिण के लिए विधानसभा उप निर्वाचन-2024 कार्यक्रम की घोषणा संबंधी

Published 18 October 2024

Department
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
Type
Extraordinary
Gazette no.
626
Notification no.
क्रं.-08/चार/उप.निर्वा./51-रानद/2024/1131
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-10-18.626
Languages
English, Hindi

00000000000

छत्तीसगढ़शासन

पंजीयन क्रमांक "छत्तीसगढ़/ दुर्ग/ 09 / 2013-2015 . "

सत्यमेव जयते

"बिजनेस पोस्ट के अन्तर्गत डाक शुल्क के नगद भुगतान (बिना डाक टिकट) के प्रेषण हेतु अनुमत. क्रमांक जी.2-22- छत्तीसगढ़ गजट / 38 सि. से. भिलाई . दिनांक 30-05-2001 . "

छत्तीसगढ़ राजपत्र

(असाधारण)

प्राधिकार से प्रकाशित

क्रमांक 626]

रायपुर, शुक्रवार, दिनांक 18 अक्टूबर 2024 अश्विन 26 , शक 1946

कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी , छत्तीसगढ़ शास्त्री चौक , पुराना मंत्रालय परिसर, रायपुर

रायपुर, दिनांक 18 अक्टूबर 2024

अधिसूचना

क्रं.-08 / चार / उप.निर्वा./51 - रानद / 2024/1131 . छत्तीसगढ़ प्रदेश अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक- 51 - रायपुर नगर दक्षिण के लिए विधानसभा उप निर्वाचन-2024 कार्यक्रम की घोषणा संबंधी भारत निर्वाचन आयोग , नई- दिल्ली द्वारा जारी अधिसूचना संख्या-100 / पूर्व अनु.-1 / छ.ग. -वि.स. / 1 / 2024 , दिनांक18 अक्टूबर , 2024 एतद्वारा सर्व साधारण की जानकारी हेतु प्रकाशित की जाती है ।

हस्ता./- (रीना बाबासाहेब कंगाले ) मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी.

1251 1252

छत्तीसगढ़ राजपत्र , दिनांक 18 अक्टूबर 2024

भारत निर्वाचन आयोग

निर्वाचन सदन, अशोक रोड, नई दिल्ली -110001

नई दिल्ली, तारीख 18 अक्टूबर , 2024 26 आश्विन , 1946 (शक)

अधिसूचना

न. 100/पूर्व अनु0-1 /छ.ग.-वि.स./ 1/ 2024.- यतः छत्तीसगढ़ राज्य की विधान सभा में 51 -रायपुर नगर दक्षिण विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित श्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा विधान सभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिये जाने के परिणाम स्वरूप दिनांक 17 जून, 2024 से स्थान रिक्त हो गया है; और

2. यतः इस प्रकार हुई रिक्ति को भरने के प्रयोजन से उप- निर्वाचन कराया जाना है;

3. अतः , अब, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम , 1951 ( 1951 का 43 ) की धारा 150 की उपधारा ( 1 ) और धारा 30 और 56 के अनुसरण में भारत निर्वाचन आयोग एतद्वारा: -

( अ) छत्तीसगढ़ राज्य से उक्त 51 - रायपुर नगर दक्षिण विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से यह अपेक्षा करता है कि उक्त अधिनियम के और तद्धीन बनाये गये नियमों और किये गये आदेशों के उपबन्धों के अनुसार 25 नवम्बर , 2024 से पूर्व राज्य की विधान सभा में हुई उक्त रिक्ति को भरने के प्रयोजन से एक व्यक्ति निर्वाचित करें ;

(आ) उक्त निर्वाचन के सम्बन्धमें: -

क. नाम निर्देशन करने की अन्तिम तारीख

: 25 अक्टूबर, 2024 ( शुक्रवार) ख. नाम निर्देशनों की संवीक्षा की तारीख

: 28 अक्टूबर, 2024 (सोमवार) ग. अभ्यर्थिताएं वापस लेने की अन्तिम तारीख

: 30 अक्टूबर, 2024 ( बुधवार)

:

घ. वह तारीख जिसको, यदि आवश्यक हुआ तो मतदान होगा

13 नवम्बर, 2024 (बुधवार)

:

ङ. वह तारीख जिससे पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा लिया जाएगा

25 नवम्बर, 2024 (सोमवार) नियत करता है; और

(इ) 07:00 बजे पूर्वाह्न से 06:00 बजे अपराह्न तक का समय ऐसे समय के रूप में नियत करता है जिसके दौरान , यदि आवश्यक हुआ तो, निर्वाचन के लिए उक्त विनिर्दिष्ट तारीख को मतदान होगा ।

आदेश से, हस्ता./-

(एस.बी. जोशी) प्रधान सचिव भारत निर्वाचन आयोग.

1252( 1)

छत्तीसगढ़ राजपत्र , दिनांक 18 अक्टूबर 2024

ELECTION COMMISSION OF INDIA

Nirvachan Sadan, Ashoka Road, New Delhi - 110001

New Delhi , Dated 18th October, 2024 -26 Asvina, 1946 ( Saka)

NOTIFICATION

No. 100 / ES - 1 / CG - LA/ 1 / 2024.- WHEREAS , the seat of Sh . Brijmohan Agrawal , in the Legislative Assembly of the State of Chhattisgarh, elected from 51 - Raipur City South Assembly Constituency in the State , has become vacant on 17th June , 2024 by reason of his resignation ; and 2. WHEREAS , a bye - election is to be held for the purpose of filling the said vacancy ;

NOW, THEREFORE , in pursuance of sub - section ( 1 ) of section 150 and sections 30 and 56 of the Representation of the People Act , 1951 (43 of 1951 ) , the Election Commission of India hereby- 3.

(A) Calls upon the said 51 - Raipur City South Assembly Constituency in the State of Chhattisgarh , to elect , before the 25th November , 2024 ( Monday ) and in accordance with the provisions of the said Act and of the rules and orders made thereunder , a person , for the purpose of filling the said vacancy in the Legislative Assembly of the State ;

(B) Appoints , with respect to the said election : -

( a) the 25th October , 2024 ( Friday )

: as the last date for making nominations ;

( b) the 28th October , 2024 ( Monday )

: as the date for the scrutiny of nominations ;

( c) the 30th October , 2024 (Wednesday ) : as the last date for the withdrawal of candidatures ;

(d) the 13th November , 2024 ( Wednesday) : as the date on which a poll shall , if necessary , be taken ; and

(e) the 25th November , 2024 (Monday )

: as the date before which the election shall be completed; and

( C) Fixes the hours from 07.00 A.M to 06.00 P.M as the hours during which the poll shall , if necessary , be taken on the date specified above for the election .

By order,

Sd/-

(S.B. Joshi)

Principal Secretary Election Commission of India .

संचालक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री , छत्तीसगढ़ द्वारा शासकीय मुद्रणालय , नवा रायपुर से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2024.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 18 October 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-10-18.626/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-10-18.626.