राजभवन रायपुर
रायपुर, दिनांक 18 अक्टूबर 2024
आदेश
क्रमांक एफ 1-3/2021/रास/निजी/यू.— छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) नियम, 2005 के नियम 14 (6) में निहित प्रावधान अंतर्गत माननीय राज्यपाल एवं कुलाध्यक्ष महोदय द्वारा श्री ब्रजेश चन्द्र मिश्र, (पूर्णकालिक सदस्य) को छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष के रिक्त पद पर कार्य करने हेतु प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
2. श्री ब्रजेश चन्द्र मिश्र की प्रभारी अध्यक्ष के रूप में उपरोक्त नियुक्ति नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक अथवा अधिकतम दो माह की अवधि जो भी पहले हो तक के लिए की जाती है।
हस्ता./-
(यशवंत कुमार) राज्यपाल के सचिव.