Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

श्री संतोष कुमार कन्नौजे को अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक/अतिरिक्त लोक अभियोजक, बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर नियुक्त करने संबंधी

Published 29 October 2024

Department
विधि और विधायी कार्य विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
671
Notification no.
क्रमांक 3936/2891/21-ब/छ.ग./2024
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-10-29.671
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 29 अक्टूबर 2024

आदेश

क्रमांक 3936/2891/21-ब/छ.ग./2024. - राज्य शासन, एतद्‌द्वारा, श्री राजेश कुमार द्विवेदी, अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक/अतिरिक्त लोक अभियोजक, बलौदाबाजार-भाटापारा की सेवाएॅ उनके उत्तराधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से, समाप्त करते हुये उनके स्थान पर श्री संतोष कुमार कन्नौजे को राज्य की ओर से पैरवी करने के लिए अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक, बलौदाबाजार-भाटापारा तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 18(3) की प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये अतिरिक्त लोक अभियोजक, बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से 01 वर्ष की परिवीक्षा अवधि तक या उनके 62 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, नियुक्त करता है।

उन्हें शासन द्वारा निर्धारित एवं समय-समय पर संशोधित रिटेनर फीस एवं अन्य फीस देय होगी। उनकी सेवा की अन्य शर्ते छ.ग. शासन, विधि विभाग मैन्युअल में निर्धारित अनुसार होगी। नियुक्त अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक/अतिरिक्त लोक अभियोजक को शुल्क आदि का भुगतान विधि और विधायी कार्य विभाग के आदेश क्रमांक 3142/751/21-ब/छ.ग./2022 दिनांक 25 मार्च, 2022 के अनुरूप देय होगी।

छ.ग. के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

बी.पी. सोहगौरा, अवर सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 29 October 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-10-29.671/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-10-29.671.