सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 4 नवम्बर 2024
अधिसूचना
क्रमांक एफ 3-3/2024/1-7.— इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 13-06-2024 द्वारा दिनांक 15-05-2024 व 16-05-2024 के मध्यरात्रि को जिला बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम महकोनी, अमरगुफा में स्थित जैतखाम को क्षतिग्रस्त किये जाने की घटना की जांच हेतु जांच आयोग का गठन किया गया है। जांच कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण आयोग के कार्यकाल में दिनांक 12-10-2024 तक वृद्धि किया गया था, जो समाप्त हो चुका है। चूंकि, जांच आयोग का कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है, अतः राज्य शासन एतद्द्वारा आयोग के कार्यकाल में दिनांक 13-10-2024 से दिनांक 12-02-2025 तक 04 माह की और वृद्धि करता है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
मुकेश कुमार बंसल, सचिव.