राजभवन रायपुर
रायपुर, दिनांक 8 नवम्बर 2024
अधिसूचना
क्रमांक एफ 1-2/2024/रास/यू.-13.— छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22 सन् 1973) की धारा 13 की उपधारा (2) के प्रावधान अंतर्गत हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग में कुलपति नियुक्ति हेतु न्यूनतम तीन व्यक्तियों की तालिका (पेनल) अनुशंसित करने हेतु माननीय कुलाधिपति द्वारा निम्नानुसार समिति नियुक्त किया गया हैः-
| r. Ranajit Roychoudhury Professor and Head, Department of Livestock Production & Management, College of Veterinary Science, Assam Agricultural University, Khanapara, Guwahati-781022 | कुलाधिपति द्वारा नामनिर्देशित एक व्यक्ति | अध्यक्ष |
| Shri Sujogya Kumar Misra (Shri S.K. Misra), IAS Former Chief Secretary, Govt. of C.G | कार्य-परिषद द्वारा निर्वाचित एक व्यक्ति | सदस्य |
| Prof. Naresh Chandra Gautam Former Vice-Chancellor, Mahatma Gandhi Chitrakoot Gramodaya Vishwavidyalaya, Satna (M.P.) | अध्यक्ष, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा नामनिर्देशित एक व्यक्ति | सदस्य |
2. माननीय कुलाधिपति द्वारा Dr. Ranajit Roychoudhury को उक्त समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 3. उपर्युक्त समिति छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 13(5) के अंतर्गत यह अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से छः सप्ताह की अवधि में माननीय कुलाधिपति को पेनल प्रस्तुत करेगी।
हस्ता./-
(हिना अनिमेष नेताम) राज्यपाल के संयुक्त सचिव.