Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग, में कुलपति नियुक्ति हेतु माननीय कुलाधिपति द्वारा समिति गठित संबंधी

Published 08 November 2024

Department
राज भवन
Type
Extraordinary
Gazette no.
699
Notification no.
क्रमांक एफ 1-3/2024/रास/यू-14
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-11-08.699
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 राजभवन रायपुर

रायपुर, दिनांक 8 नवम्बर 2024

अधिसूचना

क्रमांक एफ 1-3/2024/रास/यू-14.— महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की धारा 14(2) में निहित प्रावधान अंतर्गत महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग, में कुलपति नियुक्ति हेतु न्यूनतम तीन व्यक्तियों की तालिका (पैनल) प्रस्तुत करने हेतु माननीय कुलाधिपति द्वारा निम्नानुसार समिति का गठन किया गया हैः-

श्री सोनमणि बोरा, (आई.ए.एस.), प्रमुख सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर जिला रायपुर कुलाधिपति द्वारा नामनिर्दिष्ट एक व्यक्ति अध्यक्ष
डॉ. ए.के सिंह, कुलपति, रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी, उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा निर्वाचित एक व्यक्ति सदस्य
डॉ. नरेन्द्र प्रसाद दीक्षित, पूर्व कुलपति, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग राज्य शासन द्वारा नामनिर्दिष्ट एक व्यक्ति सदस्य

2. माननीय कुलाधिपति द्वारा श्री सोनमणि बोरा, (आई.ए.एस.), को उक्त समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 3. उपर्युक्त समिति महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की धारा 14(4) अंतर्गत यह अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से छः सप्ताह की समयावधि में न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों की तालिका (पैनल) माननीय कुलाधिपति को प्रस्तुत करेगी।

हस्ता./-

(हिना अनिमेष नेताम) राज्यपाल के संयुक्त सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 08 November 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-11-08.699/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-11-08.699.