Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

छत्तीसगढ़ नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 में संबंधी

Published 08 November 2024

Department
नगरीय प्रशासन विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
702
Notification no.
क्रमांक एफ 1-5/2014/18
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-11-08.702
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 8 नवम्बर 2024

अधिसूचना

क्रमांक एफ 1-5/2014/18.— छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम अधिनियम, 1956 (क्र. 23 सन्‌ 1956) की धारा 433 सहपठित धारा 14 की उप-धारा (2) तथा छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 (क्र. 37 सन्‌ 1961) की धारा 355 सहपठित धारा 32 की उप-धारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्‌द्वारा, राज्य निर्वाचन आयोग के परामर्श से, छत्तीसगढ़ नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 में निम्नलिखित अग्रतर संशोधन करती है, अर्थात्‌ः-

संशोधन

उक्त नियमों में,-

1. नियम 3-ग के उप-नियम (2) के पश्चात्‌, निम्नलिखित स्पष्टीकरण अंतःस्थापित किया जाये, अर्थातः- ''स्पष्टीकरणः- किन्हीं कारणों से यदि प्रचलित निर्वाचक नामावली उपलब्ध नहीं है, तब पूर्व प्रकाशित निर्वाचक नामावली को आधार बनाकर वार्डों के अनुसार मतदाताओं को बांटकर, उप-नियम (1) एव (2) के अधीन कार्यवाही की जायेगी।''

2. नियम 8 के उप-नियम (2) में, शब्द ''जनवरी के प्रथम दिवस'' के स्थान पर, शब्द ''नियम 3-ग के प्रावधानों के अधीन आयोग द्वारा नियत तिथि'' प्रतिस्थापित किया जाये।

3. नियम 8 के उप-नियम (3) में, शब्द ''जिसकी जनवरी के प्रथम दिन को'' के स्थान पर, शब्द ''जिस वर्ष अद्यतन'' प्रतिस्थापित किया जाये ।

4. नियग 9 में, शब्द एवं अंक ''नियम 9-क'' के पश्चात्‌, शब्द एवं अंक ''तथा 9-ख'' अंतःस्थापित किया जाये। 5. नियम 9-क के पश्चात्‌, निम्नलिखित नियम जोड़ा जाये, अर्थात्‌ः-

''9-ख. छूटे हुए मतदाताओं का परिवर्धन.- (1) यदि रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का, उसे प्रस्तुत किए गए आवेदन पर या स्वप्रेरणा से ऐसी जांच करने के पश्चात्‌, जैसी वह उचित समझे, यह समाधान हो जाता कि नियम 6 के अधीन एवं नियम 9 के अनुसार, नगरपालिका की निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के पूर्व, किसी व्यक्ति का नाम छूट गया है और संबंधित व्यक्ति का नाम संबंधित नगरपालिका के वार्ड के मतदाता के रूप में जोड़े जाने के योग्य है, तो रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, इस संबंध में आयोग द्वारा दिए गए ऐसे सामान्य या विशेष निर्देशों, यदि कोई हो, के अध्यधीन रहते हुए, उस व्यक्ति का नाम, नामावली में जोड़ेगा।

परन्तु इस संबंध में, कोई कार्रवाई करने के पूर्व, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संबंधित व्यक्ति को, इस हेतु प्रस्तावित कार्रवाई के संबंध में, सुनवाई का युक्तियुक्त अवसर देगा।

(2) रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उप-नियम (1) के अधीन किसी प्रविष्टि का परिवर्धन करने के अपने विनिश्चय के कारणों को अभिलिखित करेगा और संबंधित व्यक्ति द्वारा मांग करने पर, ऐसे विनिश्चय की एक प्रतिलिपि तत्काल निःशुल्क उपलब्ध कराएगा।

(3) उप-नियम (1) के अधीन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय से व्यथित कोई व्यक्ति, नियम 6 के उप-नियम (5) के अधीन अपीलीय प्राधिकारी को अपील कर सकेगा।

(4) अपीलीय प्राधिकारी, अपीलार्थी को सुनवाई का अवसर देने और ऐसी जांच जैसी कि वह उचित समझे करने के पश्चात्‌ अपील पर उपयुक्त आदेश पारित करेगा और अपीलीय प्राधिकारी का आदेश अंतिम होगा। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

रेणुका श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव.

अटल नगर, दिनांक 8 नवम्बर 2024

क्रमांक एफ 1-5/2014/18.— भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 1-5/2014/18 दिनांक 08-11-2024 का अंंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

रेणुका श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव.

Atal Nagar, the 8th November 2024

NOTIFICATION

No. F 1-5/2014/18.— In exercise of the powers conferred by Section 433 read with sub-section (2) of Section 14 ofthe Chhattisgarh Municipal Corporation Act, 1956 (No. 23 of 1956) and Section 355 read with sub-section (2) of Section 32 of the Chhattisgarh Municipalities Act, 1961 (No. 37 of 1961), the State Government, in consultation with the State Election Commission, hereby, makes following further amendment in the Chhattisgarh Nagarpalika Nirvachan Niyam, 1994 namely:-

AMENDMENT

In the said rules,-

1. After sub-rule (2) of rule 3-C, the following explanation shall be inserted, namely:-

"Explanation:- Due to any reason if the current electoral roll is not received, then ward wise division of voters and the action under sub-rule (1) and (2) will be taken on the basis of the previously published available electoral roll."

2. In sub-rule (2) of rule 8, for the words "first day of January", the words "date prescribed by the Commission under the provisions of rule 3-C" shall be substituted.

3. In sub-rule (3) of rule 8, for the words "first day of January where of the list has been originally prepared", the words "updated list originally prepared" shall be substituted.

4. In rule 9, after the word and figure "rule 9-A", the word and figure "and rule 9-B" shall be inserted.

5. After rule 9-A, the following rule shall be added, namely:-

"9-B. Addition of left out voters.- (1) If the Registration Officer, on an application made to him or on his own motion, is satisfied after such inquiry as he thinks fit, that the name of any person, in the Electoral Roll of a Municipality before its finalization as per rule 9 and under rule 6, has been left out and name of the person concerned is qualified to added as a voter of a ward of the Municipality concerned, the Registration Officer shall subject to such general or special directions, if any, as may be given by the Commission in this behalf, add the name of person:

Provided that before taking any action in this behalf, the Registration Officer shall give the person concerned a reasonable opportunity of being heard in respect of the action proposed to be taken in relation to him.

(2) The Registration Officer shall record in writing the reasons for his decision to add an entry under sub-rule (1) and shall make available, on demand, a copy of such decision to the person concerned free of charge, forthwith.0

(3) Any person aggrieved by the decision of the Registration Officer under sub-rule (1) may prefer an appeal to the Appellate Authority under sub-rule (5) of rule 6.

(4) The Appellate Authority, after giving the appellant an opportunity of being heard and making such enquiry as he deems fit, shall pass suitable order on the appeal and the order of the Appellate Authority shall be final."

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

RENUKA SHRIVASTAVA, Joint Secretary.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 08 November 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-11-08.702/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-11-08.702.