गृह (सी-अनुभाग) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 30 अक्टूबर 2024
अधिसूचना
क्रमांक एफ-4-101/गृह-सी/2024.— यतः, राज्य सरकार को सूचनाएं प्राप्त है कि मूलवासी बचाओ मंच संगठन केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में चलाये जा रहे विकास कार्यों तथा इन विकास कार्यो के संचालन हेतु निर्माण किये जा रहे सुरक्षा बल के कैंपों का लगातार विरोध करने तथा आम जनता को उसके विरुद्ध उकसाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही न्याय प्रशासन में हस्तक्षेप करते हुए एवं विधि द्वारा स्थापित संस्थाओं की अवज्ञा को बढ़ावा देते हुए तथा उनके द्वारा लोक व्यवस्था, शांति में बाधा एवं नागरिकों की सुरक्षा में खतरा उत्पन्न किया जा रहा है, जो कि राज्य की सुरक्षा के प्रतिकूल है;
और यतः, मूलवासी बचाओ मंच के संबंध में, राज्य सरकार का समाधान हो गया है कि ऐसे संगठन को विधि विरूद्ध संगठन घोषित करना आवश्यक है ;
अतएव, छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम, 2005 (क्र. 14 सन् 2006 ) की धारा 3 की उप-धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्द्वारा, ''मूलवासी बचाओ मंच'' को, इस अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से एक वर्ष की कालावधि के लिये, ''विधि विरूद्ध संगठन घोषित करती है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, डी.पी. कौशल, उप-सचिव.
अटल नगर, दिनांक 30 अक्टूबर 2024
क्रमांक एफ-4-101/गृह-सी/2024.— भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 30-10-2024 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्द्वारा प्रकाशित किया जाता है.
Atal Nagar, the 30th October 2024NOTIFICATION
No. F-4-101/Home-c/2024.— Whereas, the State Government has reports, that the organization Moolvasi Bachao Manch is continuosly opposing and instigating the general public against the development works being carried out by the Central and State Governments in the Maoist affected areas and the security force camps being built to conduct these development works. At the same time, interfering in the administration of law and promoting disobedience to the and facilitating disobedience to institutions established by law and thereby disturbing public order, peace and endangering safety of citizens, which is prejudicial to the security of the State;
And whereas, having regard to Moolvasi Bachao Manch the State Government, is satisfied that it is necessary to declare such organization as unlawful organization;
Now, therefore, in exercise of the powers conferred by sub-section (1) of Section 3 of the Chhattisgarh Vishesh Jan Suraksha Adhiniyam, 2005 (No.14 of 2006), the State Government, hereby, declares "Moolvasi Bachao Manch" as "unlawful organization" for a period of one year from the date of publication of this notification.
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
D.P. KOUSHAL, Deputy Secretary.