Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

कांकेर वनमंडल अंतर्गत रकबा 4.98 हे. वन (सरंक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम 1980 संबंधी

Published 18 November 2024

Department
वन विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
720
Notification no.
क्रमांक/एफ 5-22/2022/10-2(पार्ट)
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-11-18.720
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 28 अक्टूबर 2024

अधिसूचना

क्रमांक/एफ 5-22/2022/10-2(पार्ट).—भारतीय वन अधिनियम, 1927 (क्र. 16 सन्‌ 1927) की धारा 29 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्‌द्वारा, उक्त अधिनियम के अध्याय चार के प्रावधानों को नीचे दी गई अनुसूची में उल्लिखित वन क्षेत्र पर लागू करने की घोषणा इन शर्तों के अध्यधीन करती है कि ऐसे वनों पर व्यक्तियों या समुदायों के वर्तमान अधिकारों, जहाँ तक कि वे राज्य सरकार द्वारा समय - समय पर रुपांतरित किये जायें, के अतिरिक्त किसी भी रीति में न्यूनीकृत या प्रभावित नहीं कियें जायेंगे । यह वनखण्ड गोटुलमुण्डा ''अ'' उत्तर अक्षांश N 20°22'52.41" से N 20°22'59.34" एवं पूर्वी देशांश E 80°56'07.07" से E 80°56'13.15" के बीच स्थित है, अर्थात्‌ः-

अनुसूची

जिला :- उत्तर बस्तर कांकेर, तहसील :- दुर्गूकोन्दल, वन मण्डल :- पूर्व भानुप्रतापपुर, वन परिक्षेत्र :- दुर्गूकोन्दल
स. क्र. वन खण्ड का नाम ग ्राम का नाम एवं पटवारी हल्का नं. भूमि की वर्तमान मद खसरा नम्बर क्षेत्रफल (हे.में) अवस्थिति/सीमाये
(1) (2) (3) (4) (5) (6) (7)
1 गोटुलमुण्डा ''अ'' गोटुलमुण्डा 04 शासकीय राजस्व भूमि 75/2 4.980 निकटतम वन कक्ष क्रमांक - 1314 एवं उसकी दूरी-4 कि.मी.
उत्तर :- कृत्रिम सीमा रेखा के सर्वे मुनारा क्रमांक 01 से 02
पूर्व :- कृत्रिम सीमा रेखा के सर्वे मुनारा क्रमांक 02 से 06
दक्षिण :- कृत्रिम सीमा रेखा के सर्वे मुनारा क्रमांक 06 से 09 पश्चिमः- कृत्रिम सीमा रेखा के सर्वे मुनारा क्रमांक 09 से 01
योग :- 4.980

(क) अधिसूचना के प्रकाशन का आधारः- 1. प्रोजैक्ट का नाम - 220/132/33 के.व्ही. उप-केन्द्र एवं प्रस्तावित रकबा - 4.98 हेक्टेयर ग्राम-पाण्डरवाही

2. भारत सरकार/छत्तीसगढ़ शासन की स्वीकृति विवरण क्रमांक F.No.FC-I/IROCH 21/2023/1444, दिनांक 27/06/2023.

3. छत्तीसगढ़ शासन, वन विभाग द्वारा कलेक्टर, उत्तर बस्तर, कांकेर के पक्ष में हस्तांतरण/नामांतरण आदेश क्रमांक 202308140100043/अ-20(3)/2022-23, दिनांक 02/01/2024.

(ख) उपरोक्त भूमि पर राजस्व अधिकारी, अपर कलेक्टर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर के प्रतिवेदन क्रमांक 450/कले./भू.अभि./2024, दिनांक 03/04/2024 द्वारा अभिलिखित अधिकारों का खसरावार विस्तृत विवरण निम्नानुसार है,-

1. व्यक्तिगत अधिकार :- निरंक

2. सामुदायिक अधिकार :- निरंक

अतएव, उक्त भूमि को भारतीय वन अधिनियम, 1927 (क्र. 16 सन्‌ 1927) की धारा 29 के अधीन संरक्षित वन घोषित किया जाता है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, मयंक पाण्डे़य, संयुक्त सचिव.

अटल नगर, दिनांक 28 अक्टूबर 2024

क्रमांक/एफ 5-22/2022/10-2(पार्ट).— भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में वन विभाग की अधिसूचना क्रमांक/एफ 5-22/202/10-2 (पार्ट) दिनांक 28-10-2024 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्‌ द्वारा प्रकाशित किया जाता हैं।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, मयंक पाण्डे़य, संयुक्त सचिव.

Atal Nagar, the 28th October 2024

NOTIFICATION

No./F 5-22/2022/10-2(Part).— In exercise of the powers conferred by Section 29 of the Indian Forest Act, 1927 (No. 16 of 1927), the State Government, hereby declares that the provisions of Chapter IV of the said Act applicable to the forest areas specified in the Schedule below, subject to the conditions that the existing rights of individuals or communities in such forests shall not be abridged or affected in any manner except in so far as they may be modified by the State Government from time to time. This Forest Block Gotulmunda "A" lies between N 20°22'52.41" to N 20°22'59.34" North Latitude and E 80°56'07.07" to E 80°56'13.15" East Longitude, namely:-

SCHEDULE

District:- Utter Bastar Kanker, Tahsil:- Durgukondal, Forest Division: – East Bhanupratappur, Forest Range:- Durgukondal
S.No. Name of Forest Block Name of Village and Patwari Halka No. Present Head of Land Khasara No. Area (in hec.) Situation/Limit
(1) (2) (3) (4) (5) (6) (7)
1. Gotulmunda "A" Gotulmunda 04 Government Revenue Land 75/2 4.980 Nearest forest Compartment No. 1314 and its Distance - 4 K.M.
North- Artificial boundary line Survey Pillar Number 01 to 02.
East - Artificial boundary line
Survey Pillar Number 02 to 06.
South - Artificial boundary line Survey Pillar Number 06 to 09.
West - Artificial boundary line Survey Pillar Number 09 to 01
Total :- 4.980

(A) Reason for Publication of Notification:-

1. Name of Project - 220/132/33 KV Sub-Station and Proposed Area - 4.98 Hactare Village - Pandarvahi

2. Government of India / Government of Chhattisgarh's sanctioned detail No. F.No. FC- I/IROCH 21/2023/1444, dated 27/06/2023.

3. Transfereed/Mutated in favour of Government of Chhattisgarh, Forest Department by Order No. 202308140100043/अ-20(3)/2022-23, dated 02/01/2024 of Collector, Uttar Bastar Kanker.

(B) The Khasara-wise details of recorded rights on the above land as per report No. 450/कले./भू. अभि./2024, Dated 03/04/2024 of Revenue Officer, Additional Collector, District – Uttar Bastar Kanker are as unders,-

1. Individual Rights : - NIL

2. Community Rights :- NIL

Now therefore, the above land is being declared as Protected Forest under Section 29 of Indian Forest Act, 1927 (No. 16 of 1927).

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

MAYANK PANDEY, Joint Secretary.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 18 November 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-11-18.720/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-11-18.720.