Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

डाॅ. सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय, बिलासपुर में कुलपति नियुक्ति हेतु न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों की नाम-सूची (पेनल) प्रस्तुत करने हेतु माननीय कुलाध्यक्ष द्वारा खोजबीन-समिति का गठन संबंधी

Published 28 November 2024

Department
राज भवन
Type
Extraordinary
Gazette no.
758
Notification no.
क्रमांक एफ 1-7/2024/रास/निजी/यू.-1
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-11-28.758
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 राजभवन रायपुर

रायपुर, दिनांक 28 नवम्बर 2024

अधिसूचना

क्रमांक एफ 1-7/2024/रास/निजी/यू.-1. - छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 (क्रमांक 13 सन्‌ 2005) की धारा 17 की उपधारा (2) में निहित प्रावधान अंतर्गत डॉ. सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय, बिलासपुर में कुलपति नियुक्ति हेतु न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों की नाम-सूची (पेनल) प्रस्तुत करने हेतु माननीय कुलाध्यक्ष द्वारा निम्नानुसार खोजबीन-समिति का गठन किया गया है :-

1. डॉ. नितिन वत्स, प्रोफेसर एण्ड हेड डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट, रबिन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल (म.प्र.) प्रायोजक निकाय ऑल इंडिया सोसायटी फॉर इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेक्नालॉजी (आईसेक्ट) द्वारा नामांकित ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद अध्यक्ष
2. डॉ. अरूण आर. जोशी, कुलपति, डॉ. सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय, खण्डवा (म.प्र.) प्रायोजक निकाय ऑल इंडिया सोसायटी फॉर इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेक्नालॉजी (आईसेक्ट) द्वारा नामांकित ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद सदस्य
3. डॉ. उषा किरण अग्रवाल, पदोन्नत प्राध्यापक, शासकीय दू.ब. महिला पी.जी. महाविद्यालय, रायपुर (छ.ग.) उच्च शिक्षा विभाग, राज्य शासन द्वारा नामांकित ख्यातिप्राप्त व्यक्ति सदस्य

2. उपर्युक्त समिति यह अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से छः सप्ताह की समयावधि में न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों की नाम-सूची (पेनल) माननीय कुलाध्यक्ष महोदय को प्रस्तुत करेगी।

हस्ता./-

(यशवंत कुमार) राज्यपाल के सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 28 November 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-11-28.758/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-11-28.758.