Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

नगर पंचायत रामानुजगंज, जिला-रामानुजगंज-बलरामपुर को नगर पालिका बनाये जाने संबंधी

Published 29 November 2024

Department
नगरीय प्रशासन विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
760
Notification no.
क्रमांक एफ 1-126/2024/18
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-11-29.760
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 29 नवम्बर 2024

अधिसूचना

क्रमांक एफ 1-126/2024/18.— छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 (क्रमांक 37 सन्‌ 1961) की धारा 5(1)(क) में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य शासन एतद्‌द्वारा निम्न अनुसूची में वर्णित क्षेत्र को नगर पालिका रामानुजगंज, जिला- बलरामपुर-रामानुजगंज गठित करने का अभिप्राय प्रकट करता हैः-

अनुसूची -1

प्रस्तावित नगर पालिका रामानुजगंज की सीमा में सम्मिलित किए जाने वाले क्षेत्र का विवरण निम्नानुसार हैः-

स. क्र. नगर पालिका रामानुजगंज सीमा का विवरण जनसंख्या
1 नगर पंचायत रामानुजगंज 25000

अनुसूची -2

रामानुजगंज नगर पालिका की सीमाएं निम्नानुसार होंगीः-

नगर पंचायत रामानुजगंज की सीमाएं ही नगर पालिका रामानुजगंज की सीमा होंगी।उपरोक्त आशय के छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित होने के दिनांक से 21 दिन के भीतर कोई भी स्थानीय प्राधिकारी अथवा व्यक्ति अपनी आपत्ति/सुझाव लिखित में कलेक्टर-बलरामपुर-रामानुजगंज को उनके कार्यालय में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर राज्य शासन के विनिश्चय हेतु प्रस्तुत कर सकते है। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, रेणुका श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव. अटल नगर, दिनांक 29 नवम्बर 2024 क्रमांक एफ 1-126/2024/18.— भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 1-126/2024/18 दिनांक 29-11-2024 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

रेणुका श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव.

Atal Nagar, the 29th November 2024

NOTIFICATION

No. F 1-126/2024/18.— In exercise of the powers conferred by section 5(1)(A) of Chhattisgarh Municipalities Act, 1961 (No. 37 of 1961) the State Government, hereby, intend to constitute Municipal Council Ramanujganj, Dist-Balrampur-Ramanujganj as per schedule given below :-

SCHEDULE-1

The particulars of areas of Municipal Council Ramanujganj is as under:-

S.No. Proposed areas of limits of Municipal Council Ramanujganj population
1 Nagar Panchayat Ramanujganj 25000

SCHEDULE-2

The Revised boundary of Municipal Council Ramanujganj is as under:-

The boundaries of Nagar Panchayat Ramanujganj shall be the boundaries of Municipal Council Ramanujganj.

Any person or any local authority may submit his Suggestion/objection in writing to the Collector, District- Balrampur-Ramanujganj on any official day and time within 21 days from the date of Publication in the "Chhattisgarh Rajpatra" for the consideration of the State Government. By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh, RENUKA SHRIVASTAVA, Joint Secretary.
Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 29 November 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-11-29.760/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-11-29.760.